1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ramadan 2023: आज नहीं दिखा चांद, अब इस दिन से शुरू होगा रमजान का महीना

Ramadan 2023: आज नहीं दिखा चांद, अब इस दिन से शुरू होगा रमजान का महीना

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Mar 22, 2023 07:54 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 08:25 pm IST

मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को पवित्र माना जाता है। इस महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद से होती है, इस साल रमजान की शुरुआत शुक्रवार 24 मार्च से होगी।

Ramdan 2023- India TV Hindi
Ramdan 2023 Image Source : FREEPIK

नई दिल्ली: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया है। अब पहला रोजा 24 मार्च यानी जुमे के दिन होगा।  इस बात की जानकारी मरकज़ी चांद कमेटी, फरंगी महल, लखनऊ ने दी है। मरकज़ी चांद कमेटी ने बताया, 'रमजान का महीना 24 मार्च 2023 से शुरू होगा। 22 मार्च को रमजानुल मुबारक का चांद नहीं हुआ है।'

Ramadan 2023
Image Source : INDIATVRamadan 2023

मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। महीनेभर रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार दुनियाभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। रमजान की शुरुआत सेहरी से होती है और शाम में इफ्तार के वक्त रोजेदार अपना रोजा खोलते हैं। सेहरी सूर्योदय से पहले की जाती है। रोजेदार सेहरी करने के बाद फिर शाम तक यानी इफ्तार के वक्त तक बिना पानी और खाने के रहता है। मुस्लिम समुदाय में बहुत छोटे बच्चे, बीमार लोग, गर्भवती महिला और वृद्ध लोगों को रमजान में रोजा रखने से छूट दी गई है।

क्या है इफ्तार

सेहरी के बाद रोजेदार दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखता है और इस दौरान अल्लाह की इबादत करता है। शाम में सूरज ढलने पर मगरिब की अजान के साथ रोजेदार खजूर खाकर रोजा खोलता है और खाने में अलग-अलग तरह के पकवान खाता है। इसी को इफ्तार कहते हैं। 

रमजान में तरावीह

रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज जरूरी होती है, लेकिन, इस दौरान तरावीह की नमाज को सबसे ज्यादा तरजीह दी गई है। ईशा की नमाज के बाद हर रोज मस्जिद में कोई काजी या मुफ्ती इसे पढ़ते हैं और बाकी लोग इसे सुनते हैं।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरीए अपने दोस्तों और करीबियों को दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

वास्तु टिप्स: अगर आप भी टूटी हुई झाडू का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपकी इन गलतियों से रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Vastu Tips: कहीं आपने इस दिशा में तो नहीं कर दी देवी मां की घट स्थापना? जानिए नवरात्रि से जुड़े नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म