1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ramadan 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरीए अपने दोस्तों और करीबियों को दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

Ramadan 2023 Wishes: इन खास मैसेज के जरीए अपने दोस्तों और करीबियों को दें माह-ए-रमजान की मुबारकबाद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 21, 2023 08:45 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 08:47 pm IST

Ramzan 2023: माह-ए-रमजान मुस्लिम समुदाय का बहुत पाक और खास महीना होता है। रमजान के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। मुस्लिमों का यह सबसे बड़ा पर्व होता है।

Ramadan 2023 - India TV Hindi
Ramadan 2023 Image Source : FREEPIK

Ramadan 2023 Wishes In Hindi: इस साल माह-ए-रमजान का पाक महीना 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं। रोजा बिना अन्न और जल के रखा जाता है। शाम के वक्त सूरज ढलने के बाद ही रोजेदार कुछ और पी सकते हैं जिसके इफ्तार कहा जाता है। वही सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को सहरी कहते हैं। सहरी खा कर ही रोजा रखा जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक रमजान के दौरान की गई इबादत का अन्य महीनों के मुकाबले कई गुना फल मिलता है।  ऐसे में दोस्तों और परिवार को इस पाक महीने की मुबारकबाद आप इन खास मैसेज और कोट्स के जरीए दे सकते हैं।

Ramadan 2023: रमजान का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानिए मुस्लिमों के लिए क्यों खास है यह मास

रमजान मुबारक विशेज (Ramadan Mubarak 2023 Wishes in Hindi)

1. खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
रमजान मुबारक 2023!

2. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
ये दुआ है खुदा से हमारी,
आपको रमजान की मुबारकबाद!

3. जिक्र से दिल को आबाद करना,
गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमजान के महीने में हमें भी
खुद की दुआओं में याद रखना
रमादान 2023 मुबारक आपको !

4. मुबारक हो ये रमजान महीना
रब की इबादत का महीना
मोहब्बत उस माबूद की
अहमियत उस खुदा इल्म की
मुबारक हो आपको रमजान का महीना!

5. रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं
आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक!

6. ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,
अभी काफी कर्ज चुकाना है,
अल्लाह को करना है राजी,
और गुनाहों को मिटाना है,
ख्वाबों को लिखना है और
रब को मनाना है.
Happy Ramadan 2023!

7. कुछ इस कदर पाक हो रिश्ता 
तेरे मेरे दरमियां
जैसे तक़रीब-ए-ईद और 
माह-ए-रमजान का 
रमजान 2023 की मुबारकबाद!

8. खुशियां नसीब हो-जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो।
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।
आप सभी को रमजान मुबारक!

9. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा।
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
बस यही दुआ है खुदा से हमारी।
आपको और आपके परिवार को रमजान की मुबारकबाद!

10. ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना,
जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना!

ये भी पढ़ें-

Haj Yatra 2023: हज यात्रा पर जाने के लिए कैसे करना होगा आवेदन, कितना आएगा खर्चा? यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा क्यों मनाया जाता है? ध्वज लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म