1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ravivar Ke Upay: अगर रविवार के दिन करेंगे ये उपाय तो सूर्य देव की कृपा से इतना धन आएगा कि दिन बदल जाएंगे

Ravivar Ke Upay: अगर रविवार के दिन करेंगे ये उपाय तो सूर्य देव की कृपा से इतना धन आएगा कि दिन बदल जाएंगे

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 22, 2023 03:22 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 03:22 pm IST

Ravivar Ke Upay: अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको रविवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Ravivar Ke Upay: - India TV Hindi
Ravivar Ke Upay: Image Source : INDIA TV

Ravivar Ke Upay:  आज (23 अप्रैल 2023) वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि 23 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। चतुर्थी तिथि 24 अप्रैल को  सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक ही रहेगी। ऐसे में अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए, घर-परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए, अपने बिजनेस को अनजाने खतरों से बचाए रखने के लिए, देवी मां की कृपा से जीवन में सफलता पाने के लिए रविवार के दिन आपको क्या उपाय करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। 

  1. अगर आप अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो इस दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आप करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। 
  2. अगर आप दाम्पत्य जीवन में अपने प्यार को अक्षय बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको साधारण शुद्ध जल में थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू डालकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में अक्षय रूप से प्यार बना रहेगा। 
  3. अगर आप विद्या के क्षेत्र में उन्नति पाना चाहते हैं, तो इस दिन श्री विष्णु भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। उसके बाद स्वयं भी अपने मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं।  लेकिन यहां ध्यान रहे कि भगवान को तिलक लगाते समय अपने दायें हाथ की अनामिका, यानी तीसरे उंगली का उपयोग करना चाहिए और स्वयं को तिलक लगाते समय अपनी मध्यमा उंगली, यानी दूसरी उंगली का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से विद्या के क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।
  4. अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं या कहें उसे अक्षय करना चाहते हैं, तो इस दिन आपको विष्णु मन्दिर में एक चन्दन की खुशबू वाला धूपबत्ती का पैकेट दान करना चाहिए और उसी पैकेट में से एक धूपबत्ती निकालकर भगवान के आगे जलानी चाहिए और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि अक्षय बनी रहेगी।
  5. अगर आप करियर में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, ऊंचे पद पर आसीन होना चाहते हैं, तो इस दिन आपको बेल के फूलों से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही कोई ऊंचे पद मिलेगा। 
  6. अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो बहुत कोशिशों के बावजूद भी सफल नहीं हो पा रही है, तो इस दिन आपको केले के फल से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
  7. अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं, तो स्नान आदि के बाद भगवान गणेश की विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और उनके सामने पान के पत्ते पर सुपारी का जोड़ा रखकर चढ़ाइए।  ऐसा करने से आपके घर-परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 
  8. अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इस दिन एक मिट्टी का घड़ा लेकर आएं और उसमें पानी भरिये। फिर उस  रखकर उसे कलावे की मदद से बांध दें। अब उस घड़े को किसी मंदिर या धर्मस्थल पर दान कर दें। ऐसा करने से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव हैइंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म