1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ ही लाभ, गणपति बप्पा जमकर बरसाएंगे अपना आशीर्वाद

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ ही लाभ, गणपति बप्पा जमकर बरसाएंगे अपना आशीर्वाद

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Mar 10, 2023 07:11 pm IST,  Updated : Mar 10, 2023 07:11 pm IST

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के दिन अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए और जीवन में सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आपको कौन से उपाये करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Sankashti Chaturthi 2023- India TV Hindi
Sankashti Chaturthi 2023 Image Source : INDIA TV

Sankashti Chaturthi 2023:  हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा का विधान है। बस फर्क केवल इतना है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस बार संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत 11 मार्च 2023 को रखा जाएगा है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के मौके पर भगवान श्री गणेश की उपासना बड़ी ही फलदायी होगी। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का अर्थ होता है- संकटों को हरने वाली। ऐसे में संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत के दिन अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए और जीवन में सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आपको कौन से उपाये करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। 

संकष्टी चतुर्थी पर करें ये खास उपाय

  1. अगर आप किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश में हैं, तो इस दिन स्नान आदि के बाद घी में बेसन भूनकर या किसी और से भुनवाकर, उसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर प्रसाद तैयार कर लें। फिर भगवान को नमस्कार करके उस प्रसाद का भोग लगाएं। साथ ही भोग लगाने के बाद भगवान श्री गणेश की मूर्ति की तीन बार परिक्रमा करें। अगर मूर्ति के आस-पास इतना स्पेस न हो तो श्री गणेश का ध्यान करते हुए अपने स्थान पर ही तीन परिक्रमा कर लें।  ऐसा करने से जल्द ही आपकी किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश पूरी होगी। 
  2. अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो इस दिन 3 गोमती चक्र, 11 नागकेशर के जोड़े और 7 कौड़ियां एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर जिस का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से 6 बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर श्री गणेश के मन्दिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से परिवार में जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है उनके स्वास्थ में जल्द ही सुधार आयेगा। 
  3. अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन अपने दोनों हाथों में लाल फूल लेकर गणेश भगवान को अर्पित करें। साथ ही फूल चढ़ाते समय 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  
  4. अगर आप अपने बच्चे की तरक्की और उसके मान-सम्मान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो अपने बच्चे के हाथों से मंदिर में तिल दान करवाएं।  साथ ही गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।  ऐसा करने से आपके बच्चे की तरक्की सुनिश्चित होगी और उसके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। 
  5. अगर आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करना चाहते हैं, तो भगवान गणेश को रोली और चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही गणेश जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है - 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा' ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी 
  6. अगर आप नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो इस  दिन आठ मुखी रुद्राक्ष की विधिवत पूजा करके गले में धारण करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। 
  7. अगर आप छोटी-छोटी खुशियों को बटोरकर अपने जीवन में आनंद भरना चाहते हैं तो इस दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद बचे हुए लड्डूओं को छोटी कन्याओं में बांट दें और उनका आशीर्वाद लें।  ऐसा करने से जीवन में छोटी-छोटी खुशियाँ भी आपको आनंदित कर देगी। 
  8. अगर आप अपने बच्चों के जीवन की गति को बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन भगवान गणेश की पूजा के समय एक हल्दी की गांठ लें और उसे कलावे से बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद उस हल्दी की गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और उससे बच्चे के मस्तक पर तिलक लगाएं।  ऐसा करने से आपके बच्चों के जीवन की गति बनी रहेगी। 
  9. अगर आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है और आप चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द समाप्त हो जाये, तो इस दिन तिल और गुड़ के लड्डू बनाएं और गणेश भगवान की विधि-विधान से पूजा करके उन लड्डुओं से भोग लगाएं और बाकि बचे लड्डुओं को प्रसाद के रूप में परिवार के सब सदस्यों में बांट दें। ऐसा करने से आपके जीवन से सारी परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जायेंगी। 
  10. अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन एक पान का पत्ता लें और उस के मध्य में रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। अब वह पान का पत्ता भगवान गणेश को अर्पित करें। साथ ही गणेश जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है - ‘ऊँ गं गणपतये नमः' ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 
  11. अगर आप अपने घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाएं। साथ ही उनके सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होगी। 
  12. अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में मनवांछित सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन श्री गणेश भगवान को एक कपूर और 6 लौंग की आहुति दें। साथ ही एक कलावा का टुकड़ा लेकर गणेश भगवान के चरणों में रख दें और भगवान की पूजा करें।  पूजा के बाद उस कलावे को अपने हाथ में बांध लें। ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में मनवांछित सफलता की प्राप्ति होगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

ये भी पढ़ें-

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म