1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. आज करें धागा और हल्दी का ये उपाय, भगवान गणेश दोनों हाथों से बरसाएंगे कृपा, दूर होंगी ये परेशानियां

आज करें धागा और हल्दी का ये उपाय, भगवान गणेश दोनों हाथों से बरसाएंगे कृपा, दूर होंगी ये परेशानियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 09, 2023 08:00 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 08:00 am IST

Raviwar Ke Upay: आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से गणपति बप्पा हर समस्याओं को दूर कर देते हैं। तो जान लीजिए आज क्या-क्या करना फलदायी होगा।

Raviwar Upay- India TV Hindi
Raviwar Upay Image Source : SOCIAL MEDIA

Sankashti Chaturthi 2023 Upay: आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो भी व्यक्ति संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उसके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही गणपति बप्पा उसके सारे दुख-तकलीफों को दूर कर देते हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा शीघ्र फलदायी मानी गई है। इसके अलावा आज के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।

रविवार के दिन करें ये उपाय

1. अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, साथ ही परीक्षा में अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के 6 अक्षर के विद्या प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'मेधोल्काय स्वाहा।' इस प्रकार मंत्र जप के साथ ही आपको एक विद्या यंत्र भी धारण करना चाहिए।

2. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की खुशियों को कभी किसी की नजर ना लगे तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के आगे गोबर के उपले पर 2 कपूर और 6 लौंग की आहुति देनी चाहिए और उस के आहुति की लौ को अपने बच्चे माथे पर लगाना चाहिए।

3. अगर आप बुद्धि के साथ ही बल भी पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान को पांच हल्दी की गांठ अर्पित करनी चाहिए। साथ ही गणेश गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

4. अगर आपको पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या नए कॉलेज में एडमिशन लेने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आज के दिन एक कच्चा नारियल लीजिए और उसके ऊपर एक लाल रंग का कपड़ा या चुनरी लपेट दीजिए। अब मन ही मन भगवान से अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए, उस नारियल को

भगवान गणेश के चरणों में चढ़ा दीजिए।

5. अगर आप अपने परिवार में खुशियों को बरकरार रखना चाहते हैं और सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाएं। साथ ही भगवान गणेश के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ गं गणपतये नम:'।

6. अगर आपका कोई मित्र आपसे रूठ गया है, तो उसे मनाने के लिए आज के दिन एक गोमती चक्र लेकर गणेश मंदिर जाएं और अपने मित्र का ध्यान करते हुए उसकी रोली और पुष्प आदि से पूजा करें। पूजा के बाद अगर आप उस गोमती चक्र को अपने मित्र को दे सकें तो बहुत अच्छा है, अगर नहीं तो फिर गणेश मंदिर में ही चढ़ा दें।

7. अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले श्री गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और वहीं भगवान के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान गणेश के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस
प्रकार है- 'श्री गणेशाय नम:'। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद भगवान गणेश को गुड़हल का फूल अर्पित
करें।

8. अगर आप जीवन में अपनी तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान गणेश को रोली, अक्षत का तिलक लगाएं। साथ ही गणेश जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: निर्विघ्नं कुरू में देव सर्व कार्येषु सर्वदा।

9. अगर आप जल्द ही कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं या कोई प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं तो आज के दिन एक पान का पत्ता लीजिए और उसे भगवान गणेश को चढ़ा दीजिए। अब उस पान के पत्ते पर लौंग, सुपारी का जोड़ा रखकर कपूर से भगवान की आरती कीजिए।

10. आज के दिन एक कच्चे सूत का लंबा-सा धागा लें और उसे गणेश जी के आगे रखकर 'ऊँ विघ्नेश्वराय नम:' मंत्र का 11 बार जप करें। फिर मंत्र जप करने के बाद भगवान का आशीर्वाद लेकर उस धागे में सात गांठे बांधकर अपने पास रख लें। दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की चिंता जल्द ही दूर होगी और आपके रिश्ते की गति फिर से तेज हो जाएगी।

11.  आज के दिन एक कच्चा नारियल लेकर, उस पर रोली का तिलक लगाकर, नारियल को भगवान गणेश के चरणों में तोड़ दें और उसका प्रसाद अपने परिवार के सब सदस्यों में बांट दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sankashti Chaturthi 2023: रविवार को रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

किसे मिलेगा पार्टनर से भरपूर प्यार और किसकी होगी लव मैरिज? जानिए अपना साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Finance Horoscope: मिथुन राशि वालों का जल्द साकार होगा अपने घर का ख्वाब, जानिए इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म