1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan Shivratri Vrat 2024: आज रखा जाएगा सावन शिवरात्रि का व्रत, इस विधि के साथ करें महादेव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Shivratri Vrat 2024: आज रखा जाएगा सावन शिवरात्रि का व्रत, इस विधि के साथ करें महादेव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 01, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 06:56 am IST

Sawan Shivratri 2024: सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन व्रत रख विधि-विधान के साथ भोले बाबा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके साथ ही महादेव सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी करते हैं।

Sawan Shivratri 2024- India TV Hindi
Sawan Shivratri 2024 Image Source : INDIA TV

Sawan Shivratri 2024:  इस साल सावन माह की मासिक शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें कि  प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। भगवान शिव के अनन्य भक्त प्रत्येक मासिक शिवरात्रि को व्रत रखते हैं व श्रद्धापूर्वक शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है और उनकी पूजा करने के लिए शुभ है।  लेकिन सावन मास में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है, इसे सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहते हैं। तो आइए जानते हैं पूजा मुहूर्त से लेकर विधि तक के बारे में।

सावन शिवरात्रि 2024 पूजा शुभ मुहूर्त 

  • चतुर्दशी तिथि आरंभ -  2 अगस्त 2024 को  दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त -  3 अगस्त 2024 को  दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर
  • सावन शिवरात्रि 2024 तिथि- 2 अगस्त
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:11 पीएम से 09:49 पीएम
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:49 पीएम से 12:27 एएम,
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:27 एएम से 03:06 एएम (3 अगस्त)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:06 एएम से 05:44 एएम (3 अगस्त)
  • निशिता काल पूजा समय - 12:06 एएम से 12:49 एएम (3 अगस्त)
  • सावन शिवरात्रि पारण समय - 3 अगस्त को सुबह 5 बजकर 44 मिनट से दोपहर 3 बजकर 49 मिनट तक

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

  • शिवरात्रि के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें। 
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें। 
  • अब मंदिर की सफाई कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध करें लें। 
  • फिर शिवलिंग, भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। 
  • शिवलिंग पर गंगाजल बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग अर्पित करें।
  • महादेव के सामने घी या तेल का दीया जलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। 
  • इसके बाद शिवजी की आरती करें और बाद में मंत्रों का जाप करें।
  • पूजा होने के बाद परिवार के लोगों में प्रसाद का वितरण कर दें। 

मासिक शिवरात्रि का महत्व

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल

रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। इसके अलावा आज जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। साथ ही अविवाहित जातक के विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती है और सुयोग्य वर या वधू की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव के इन मंत्रों का करें जाप

  1. ॐ नमः शिवाय॥

  2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

  3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2 August 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन चीज़ों का दान, कई कष्ट होंगे दूर, घर में रहेगी सुख-समृद्धि

Shukra Gochar 2024: शुक्र कर चुके हैं राशि परिवर्तन, 1 अगस्त से इन राशियों को झेलनी होगी कई दिक्कतें, अशुभ फलों से बचने के लिए करें ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म