1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shani Pradosh Vrat 2025: आज इस शुभ योग में रखा जाएगा शनि प्रदोष का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र

Shani Pradosh Vrat 2025: आज इस शुभ योग में रखा जाएगा शनि प्रदोष का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 11, 2025 07:45 am IST,  Updated : Jan 11, 2025 07:45 am IST

Shani Pradosh 2025: आज साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में इस मुहूर्त में पूजा करना अत्यंत फलदायी रहेगा। तो यहां जानिए प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त और मंत्र के बारे में।

शनि प्रदोष 2025- India TV Hindi
शनि प्रदोष 2025 Image Source : INDIA TV

Shani Pradosh Vrat 2025 Shubh Muhurat: आज शनि प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं बता दें कि जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। शनि प्रदोष के दिन भोलेनाथ के साथ शनि देव की पूजा का भी विधान है। तो आइए जानते हैं कि शनि प्रदोष की पूजा किस मुहूर्त में करना फलदायी रहेगा। 

शनि प्रदोष 2025 शुभ मुहूर्त

  • शनि प्रदोष तिथि- 11 जनवरी 2025
  • पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ- 11 जनवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर 
  • पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- 12 जनवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर 
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त- 11 जनवरी को शाम 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 26 मिनट तक

शनि प्रदोष के दिन बन रहा है ये शुभ योग

शनि प्रदोष के दिन अमृत योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। अमृत काल 11 जनवरी को सुबह 6 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज सिद्धि योग, शुक्ल योग और ब्रह्म योग भी बन रहा है।

शनि प्रदोष के दिन करें इन मंत्रों का जाप 

  • ॐ नम: शिवाय।
  • ॐ महेश्वराय नमः
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
  • ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि।
  • ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः।।
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः।
  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Shani Pradosh Vrat 2025: शनिवार को रखा जाएगा शनि प्रदोष का व्रत, जरूर करें ये काम, शनि देव के साथ मिलेगी महादेव की भी कृपा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान के बाद करना चाहिए इन मंदिरों के दर्शन, वरना अधूरी मानी जाएगी तीर्थयात्रा

Paush Purnima 2025 Date: पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहा है महाकुंभ, इस दिन भक्त गंगा में लगाएंगे आस्था की डुबकी, नोट कर लें डेट और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म