Shukra Grah Ast 2022: सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों के लोग रहें सतर्क!
Shukra Grah Ast 2022: किसी भी ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. शुक्र के अस्त होने से कुछ राशियों (horoscope) को सतर्क रहना होगा
Shukra Grah Ast 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों का अस्त, उदय और राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए खास होता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सितंबर 2022 में सूर्य समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
15 सितंबर को शुक्र अस्त (Shukra Grah Ast 2022) होने जा रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 सितंबर गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुक्र देव सिंह राशि में अस्त होंगे। ऐसे में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं कि शुक्र अस्त की अवधि में किन राशि वालों को विशेष सतर्क रहना होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के नजदीक पहुंच जाता है तो वह अस्त हो जाता है। ऐसे में संबंधित ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है इसलिए शुभ फल नहीं मिल पाता है। शुक्र अस्त की अवधि में व्यक्ति कई प्रकार के सुखों से दूर हो जाता है।

शुक्र अस्त से इन राशियों के लोग रहें सावधान (People of these zodiac signs should be careful with Shukra Grah Ast 2022)
शुक्र के अस्त होने से मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इन राशि वालों के कामों में बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि भी हो सकती है। इनके अलावा मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर शुक्र अस्त होने का अशुभ असर नहीं होगा।
शुक्र अस्त के दौरान क्या करें और क्या नहीं (Do and Do not During Shukra Grah Ast 2022)
शुक्र अस्त के दौरान मांगलिक कार्यों नहीं करना चाहिए या शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। इस समयावधि में विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। शुक्र के उदय होने पर इस प्रकार के कार्य शुरू होते हैं।
शुक्र के बीज मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करना चाहिए इससे शुभ फल मिलेगा।
संपादक की पसंद