1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, मां लक्ष्मी दोनों हाथों से बरसाएंगी कृपा

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, मां लक्ष्मी दोनों हाथों से बरसाएंगी कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 25, 2023 06:30 pm IST,  Updated : May 26, 2023 10:19 am IST

Friday Remedies For Money: अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उसके बाद भी आपकी किस्मत नहीं बदल रही है तो शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से आपकी पैसों से जुड़ी हर दिक्कत दूर हो जाएगी।

Shukrawar ke upay- India TV Hindi
Shukrawar ke upay Image Source : INDIA TV

Shukrawar Ke Upay: सप्ताह का शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से धन की देवी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। साथ घर का भंडार अन्न और धन से भरा रहता है। तो शुक्रवार के दिन के इन ज्योतिषि उपायों को जरूर करें, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि और माता लक्ष्मी का वास बना रहे। 

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

1. अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मंदिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें।

2. अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार पूरे दिन उसेमंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

3. अगर आप अपना आर्थिक स्थिति अच्छी बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको देवी लक्ष्मी केमंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे आर्थिक स्थिति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

4. अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसीमंदिर के पुजारी को दान कर दें।

5. अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।

6. अगर आप अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' शुक्रवार के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए।

7. अगर आपके बच्चों की तरक्की में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की बाधा आ रही है और आपको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है तो शुक्रवार के दिन हो सके तो 11 कन्याओं को घर बुलाकर खाना खिलाना चाहिए। अगर 11 को न खिला सकें तो 9 कन्याओं को खिलाना चाहिए।...... नहीं तो 7 कन्याओं को खिलाएं, नहीं तो 5 कन्याओं को खिलाएं। अगर वो भी न हो सके तो किसी एक कन्या को खाना खिलाएं। देखिये ये आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि आप कितनी कन्याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के बाद कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें।

8. अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं।

9. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवनसाथी की खूब तरक्की हो, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाए तो इसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'श्रीं ह्रीं श्रीं'। शुक्रवार के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम एक माला, यानि 108 बार जाप करना चाहिए।

10. अगर आप जीवन में अपने आपको एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड कराना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं। साथ ही दूध-चावल की खीर बनाकर, उससे देवी मां को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में खीर को छोटे बच्चों में बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद खा लें।

11. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दीवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

12. अगर आप अपने परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आपको मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति लेनी चाहिए और उन्हें अपने घर के ईशान कोण में, यानि उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में एक लकड़ी की चौकी पर, किसी बर्तन में स्थापित करना चाहिए। फिर उन्हें दूध से स्नान करना चाहिए। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए। फिर उन मूर्तियों को बर्तन में से निकालकर, कपड़े से पोंछकर अपनेमंदिर में स्थापित करें और बर्तन में पड़े पानी और दूध को पूरे घर में छिड़क दें। इसके बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Grah Pravesh Muhurat 2023: गृह प्रवेश के लिए जून में है केवल एक शुभ मुहूर्त, मई में इस दिन कर सकते हैं अपने नए घर की पूजा

30 मई को है आखिरी बड़ा मंगल, जरूर करें हनुमान जी का ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा घर

घर या मंदिर में दीपक जलाते समय इन नियमों का करें पालन, वरना घर में दरिद्रता की देवी कर देगी अंधेरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म