1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Surya Grahan: इस दिन है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन लोगों पर पड़ेगा असर?

Surya Grahan: इस दिन है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन लोगों पर पड़ेगा असर?

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 22, 2022 11:25 am IST,  Updated : Aug 22, 2022 11:25 am IST

Surya Grahan: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

freepik- India TV Hindi
Surya Grahan Image Source : FREEPIK

Last Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह दीवाली के अगले दिन लग रहा है। बता दें इस दिन गोवर्धन पूजा भी मनाई जाएगी। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस सूर्य ग्रहण में क्या करें क्या न करें। 

कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को शाम 4 बजकर 20 तक रहेगा। ऐसे में इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीवाली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया जाएगा। बता दें इस दिन प्रदोष व्रत भी है। प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 5 बजकर 50 मिनट से रात 8 बजकर 22 मिनट तक है। इस समय लोग प्रदोष व्रत की पूजा भी कर सकते हैं।

भारत में नहीं देगा दिखाई 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा, लेकिन इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वैसे सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और सूर्य ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म होता है। साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप,अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग,एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा।

Vastu Tips for Home: भूलकर भी इस दिशा में न रखें एक्वेरियम, हो सकती है पैसों की किल्लत

सूर्य ग्रहण 2022 का दीवाली और गोवर्धन पूजा पर असर

दीवाली 24 अक्टूबर को है, जबकि सूर्य ग्रहण उसके अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण का दीवाली पर्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।  दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इस पर भी सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।  

Lal Kitab Upay: जीवन में आ रही परेशानियां? जानिए लाल किताब की मदद से कैसे होगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म