1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vastu Shastra: कहीं गलत दिशा में तो नहीं बना आपका टॉयलेट, जीवन पर मंडरा सकता है खतरा

Vastu Shastra: कहीं गलत दिशा में तो नहीं बना आपका टॉयलेट, जीवन पर मंडरा सकता है खतरा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 11, 2022 08:21 am IST,  Updated : Oct 11, 2022 08:21 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में टॉयलेट की दिशा के बारे में, आचार्य इंदु प्रकाश से आज जानिए कि घर में किस दिशा में टॉयलेट बनाने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सही दिशा में टॉयलेट बनना है जरूरी
  • गलत दिशा में बना टॉयलेट बन सकता है मुसीबत का कारण
  • हो सकता है दुर्घटनाओं से सामना

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम तय किए गए हैं। हर नियम के पीछे एक खास वजह होती है। यदि इन्हें चीज़ें इनके हिसाब से न हो, तो घर में आए दिन तरह-तरह की परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए घर में कुछ भी नया खरीदने से पहले या कुछ भी शुभ काम करने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आज हम बात करेंगे घर में टॉयलेट की दिशा के बारे में, आचार्य इंदु प्रकाश से आज जानिए कि घर में किस दिशा में टॉयलेट बनाने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

पूर्व दिशा में भूलकर भी ना बनाएं शौचालय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में शौचालय कभी नहीं बनवाना चाहिए। क्योंकि पूर्व दिशा को शुभ कार्यों वाली दिशा बताया गया है। ऐसे में प्रवेश द्वारा और पूजा स्थल की जगह पूर्व दिशा में हो तो उन्नति होती है लेकिन अगर घर का टॉयलेट पूर्व दिशा में बन जाए तो आप पर संकट के बादल घिर सकते हैं। 

हो सकता है दुर्घटनाओं से सामना 

बनवाने से आपकी जीवन की गति गडबड़ा सकती है। आपके ऊपर मुसीबतों के बादल घिरने लगेंगे। आपके बड़े बच्चे की तरक्की में बाधा होगी। उसे दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है और आपके पैरों में भी गड़बड़ हो सकती है। उन्नति का मार्ग अवरूद्ध हो सकता है। जीवन में एक ठहराव की स्थिति हो सकती है और जैसे रूका हुआ पानी सड़ जाता है, वैसे ही जीवन में ऊब महसूस होने लगती है। हमारे पैरों पर इस दिशा के शौचालय का बुरा असर पड़ सकता है। और हर दिन सुबह 5 से 7 बजे के बीच हमें आवांछित स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

कैसे करें दोष निवारण 

अगर किसी वजह से आपके घर की पूर्व दिशा में शौचालय है तो इसके लिए भी वास्तु शास्त्र में उपाय बताया गया है। जिससे इसके बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है। तो अगर आपका शौचालय पूर्व दिशा में है तो उसकी छत में बांस का प्रयोग करके दुष्टप्रभावों को कम करने की कोशिश की जा सकती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Vastu Tips: इस दिशा में तिजोरी रखने से पैसे और आयु दोनों होंगे कम, जानिए वास्तु का सबसे जरूरी नियम

Kartik Month 2022: विष्णु और लक्ष्मी की आराधना वाला कार्तिक माह, भूल से भी ना करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म