1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vijayadashami 2023: दशहरे पर इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, माता रानी खोलेंगी फूटी किस्मत का पिटारा

Vijayadashami 2023: दशहरे पर इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, माता रानी खोलेंगी फूटी किस्मत का पिटारा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 22, 2023 07:52 pm IST,  Updated : Oct 22, 2023 08:02 pm IST

Vijayadashami 2023: इस साल दशहरे के दिन 30 सालों बाद शश नामक राजसंयोग बन रहा है, जो कि बेहद दुर्लभ संयोग है। इस संयोग की वजह से कई राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं।

Vijayadashami 2023- India TV Hindi
Vijayadashami 2023 Image Source : FREEPIK

Vijayadashami 2023: इस साल दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएग। इसी दिन भगवान राम ने रावण का और मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था। इसलिए देशभर में इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।  इस बार का दशहरा कुछ राशियों के लिए बेहद लकी होनेवाला है। कैसे चलिए आपको बताते हैं।

दशहरे पर 30 साल बाद बना दुर्लभ योग

ज्योतिष की माने तो इस साल विजया दश्मी के दिन 30 सालों बाद शश नामक राजसंयोग बन रहा है।  शनि अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है, जिससे शश नाम का रजयोग बन रहा है।  इस दिन शुभ ग्रह चंद्रमा और शुक्र भी आमने सामने होंगे, जिससे धनयोग बन रहा है। दशहरे के दिन बन रहे इन दुर्लभ योग का कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। 

सिंह राशि

आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली आयेगी। 

कन्या राशि

वालों आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। भगवान राम के आशीर्वाद से आज कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

धनु राशि

आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आज की गयी व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

मकर राशि

आप आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। वाहन लेने के योग बन रहे है। आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि

आपको जीवनसाथी  पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा।आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। 

आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सही समय पर स्नान करने से मिलता है ये लाभ, जानें इसके नियम

Maha Ashtami Raj Yog 2023: ग्रहों की फेर बदल से बन रहा शुभ राजयोग, इन 6 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Navami Upay: नवमी के दिन कमलगट्टे सहित इन चीजों से करें हवन, माता पूरी करेंगी हर मुराद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म