1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vinayak Chaturthi 2024: साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

Vinayak Chaturthi 2024: साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 10, 2024 12:39 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 12:50 pm IST

Vinayak Chaturthi 2024: श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से मनचाही इच्छा की पूर्ति होती है।

Vinayak Chaturthi 2024- India TV Hindi
Vinayak Chaturthi 2024 Image Source : INDIA TV

Vinayak Chaturthi 2024: प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत रखने का विधान है। इस दिन उपवास रखने और गौरी पुत्र गणपति जी की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत करने से  व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी का व्रत किस दिन रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा। 

विनायक चतुर्थी 2024 तिथि और पूजा मुहूर्त

साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी का व्रत 14 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 जनवरी 2024 की सुबह 4 बजकर 59 मिनट से होगी और समापन 15 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर होगा। गणपति जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

विनायक चतुर्थी के दिन इन गणेश मंत्रों का जाप करें

  • वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा।।
  • गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं। उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्।।
  •  सिद्धिबुद्धि पते नाथ सिद्धिबुद्धिप्रदायिने। मायिन मायिकेभ्यश्च मोहदाय नमो नमः।।

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के अर्पित करें ये चीजें

 विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक, दुर्वा, बूंदी के लड्डू और सिंदूर जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से गजानन जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि आती है और बच्चों बुद्धि और एकाग्रता का आशीर्वाद मिलता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Amavasya 2024: अमावस्या साल 2024 में कब-कब पड़ेगी? यहां जान लीजिए सही डेट और हर अमावस्या का महत्व

Kharmas 2024: कब समाप्त होगा खरमास? यहां जानें साल 2024 में कब-कब बजेंगी शहनाइयां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म