1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Year Ender 2022: देश-दुनिया में इस साल लगे ये बड़े ग्रहण, तीज-त्यौहार भी हुए प्रभावित

Year Ender 2022: देश-दुनिया में इस साल लगे ये बड़े ग्रहण, तीज-त्यौहार भी हुए प्रभावित

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 15, 2022 07:28 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 01:09 pm IST

साल 2022 में कितनी बार ग्रहण लगे और उनका तीज त्योहरों पर क्या प्रभाव पड़ा। चलिए आज हम आपको बताते हैं।

 इस साल लगे ये बड़े ग्रहण- India TV Hindi
इस साल लगे ये बड़े ग्रहण Image Source : INDIA TV

Year Ender 2022: साल 2022 अब कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। इस साल दो बार सूर्य ग्रहण और दो बार चंद्र ग्रहण लगा था। इस साल अप्रैल, मई, अक्टूबर और नवंबर महीने में ग्रहण देखे गए थे। अप्रैल में सूर्य ग्रहण लगा था वो देश में नहीं दिखा था वहीं अक्टूबर में लगा सूर्य ग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखा गया था। यह सूर्य ग्रहण दिवाली के ठीक एक दिन बाद पड़ा था। जिसका असर भी देखने को मिला। मई में पूर्ण चंद्रग्रहण था लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखा था। वहीं, नवंबर के चंद्र ग्रहण को देश के कई हिस्सों में देखा गया था। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल पड़ने वाले ग्रहण का देश दुनिया पर क्या असर पड़ा। 

30 अप्रैल 2022 - सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को देखा गया था। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखा था। लेकिन अमेरिका के प्रशांत और अटलांटिक महासागर के दक्षिणी हिस्सों में उत्तरी और दक्षिणी में यह ग्रहण देखा गया था। भारतीय समय के मुताबिक ये आंशिक सूर्यग्रहण रात को लगभग 12:15 पर शुरू होकर सुबह 4:07 पर खत्म हुआ था। ये ग्रहण तकरीबन 4 घंटे तक था। 

16 मई 2022 - चंद्र ग्रहण

16 मई को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं लगा था। ये चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 7।57 पर शुरू होकर 11।25 मिनट पर खत्म हुआ था। लगभग साढ़े तीन घंटे का ये चंद्र ग्रहण पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई दिया था।

सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से राशियों पर पड़ेगा गहरा असर, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये बेहतरीन उपाय

25 अक्टूबर 2022 -  सूर्य ग्रहण

साल 2022 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को शाम 4:29 बजे से 5:24 तक लगा था। यह ग्रहण लगभग 1 घंटे 05 मिनट तक था। ये सूर्य ग्रहण दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगा था। इसलिए धार्मिक दृष्टि से भी ये ग्रहण काफी महत्वपूर्ण था। 24 अक्टूबर को दिवाली थी, इसलिए 25 अक्टूबर गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया, इसलिए आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं किया गया। दरअसल मान्यता है कि जिस स्थान पर ग्रहण नहीं दिखता वहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होता है। इसलिए पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य को करने के लिए मना नहीं किया गया। साथ ही गोवर्धन पूजा और दीपावली दोनों ही पर्व पर सूर्य ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ा। इसलिए ये दोनों ही त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाए गए। आपको बता दें। यह ग्रहण यूरोप, उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तरी हिंद महासागर, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया में दिखाई दिए थे। 

8 नवंबर 2022 - चंद्र ग्रहण

8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा था और उसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई  दिया था, इसलिए इसका काफी महत्व था। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिन में ही शुरू हो गया था। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 2:38 पर शुरू हुआ था और शाम 6:19 को खत्म हुआ था। भारत के अलावा ये ग्रहण  उत्तरी प्रशांत महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में दिखाई दिया था। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

जानें कब है साल 2022 की आखिरी अमावस्‍या? पितृ पक्ष के लिए ये दिन माना जाता है ख़ास, जानें महत्व

Dhanu Sankranti: धनु संक्रांति के दिन ये उपाय करने से 'सूर्य' की तरह चमक उठेगी रूठी हुई किस्मत

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म