1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 1 August 2025 Panchang: शुक्रवार के दिन रखा जाएगा श्री दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

1 August 2025 Panchang: शुक्रवार के दिन रखा जाएगा श्री दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 31, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 04:34 pm IST

1 August 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 1 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang- India TV Hindi
पंचांग Image Source : FILE IMAGE

1 August 2025 Ka Panchang: 1 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

1 अगस्त 2025 का पंचांग

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 1 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी
  • दिन- शुक्रवार
  • शुभ योग- पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
  • स्वाति नक्षत्र- 1 अगस्त को देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- 12:00 बजे से 12:54 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:45 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:47 से दोपहर 12:29 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:32 से दोपहर 12:13 तक
  • भोपाल- सुबह 10:47 से दोपहर 12:26 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:04 से दोपहर पहले 11:43 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:45 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:40 से दोपहर 12:15 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:42 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:12 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

रक्षाबंधन पर बन रहा है शनि-मंगल का शक्तिशाली राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और सम्मान अगर राशि जानकर खरीदेंगी राखी? जान लें सभी राशियों लकी रंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।