1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 26 October 2024 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे से लग रही है पृथ्वी लोक की भद्रा, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

26 October 2024 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे से लग रही है पृथ्वी लोक की भद्रा, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 25, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 02:13 pm IST

26 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 26 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

26 October 2024 Ka Panchang: 26 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 26 अक्टूबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। शनिवार को सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 26 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 24 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

26 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी तिथि- 26 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक 
  • शुक्ल योग- 26 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार  सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा
  • आश्लेषा नक्षत्र- 26 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा
  • पृथ्वी लोक की भद्रा-   26 अक्टूबर 2024 को शाम 4 बजकर 24 मिनट से राहुकाल का समय

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:16 से सुबह 10:41 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:29 से सुबह 10:56 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:19 से सुबह 10:42 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:01 से सुबह 10:25 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:13 से सुबह 10:38 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:29 से सुबह 09:54 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक
  8. चेन्नई - सुबह 08:57 से सुबह 10:25 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:28 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:40 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: दिवाली पर माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी कब है? इसी दिन से शुरू होते हैं मांगलिक कार्य, यहां जानिए सही डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।