1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 28 January 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

28 January 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 27, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 02:00 pm IST

28 January 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 28 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

28 January 2025 Ka Panchang: 28 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि मंगलवार शाम 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। 28 जनवरी को रात 11 बजकर 51 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 28 जनवरी 2025 को शाम 7 बजकर 37 मिनट तक
  • वज्र योग- 28 जनवरी 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 27 जनवरी को सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा
  • शुक्र गोचर-  सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:36 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:40 से शाम 05:05 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:35 तक
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:23 तक
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:18 से शाम 04:41 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:35 से दोपहर 03:58 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:38 से शाम 05:01 तक
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:41 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:10 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:57 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, घर में होगी धन-धान्य की वृद्धि, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन इस समय के दौरान न करें कोई शुभ कार्य, स्नान और दान से भी बचें

Maha Kumbh: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन करें इस भगवान के मंत्रों का जप, खुश हुए तो सारे कष्ट होंगे दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।