1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 07 अगस्त 2026 का पंचांग: शुक्रवार को रहेगा ध्रुव योग और कृत्तिका नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 अगस्त 2026 का पंचांग: शुक्रवार को रहेगा ध्रुव योग और कृत्तिका नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 06, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 04:31 pm IST

शुक्रवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार को शाम 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। 7 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। आइए जानते हैं 7 अगस्त 2026 का पंचांग और राहुकाल का समय।

शुक्रवार का दैनिक पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का दैनिक पंचांग Image Source : INDIA TV

7 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि शुक्रवार को शाम 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। 7 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही शुक्रवार को शाम 6 बजकर 44 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

ध्रुव योग

शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। इस योग में किये गये कार्यों में कोई रूकावट नहीं आती है और अपितु कार्यों में वृद्धि-ही-वृद्धि होती है। वहीं अगर ध्रुव योग की बात करें तो ध्रुव योग के दौरान किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से सफलता मिलती है। लेकिन कोई भी अस्थिर कार्य जैसे कोई गाड़ी अथवा वाहन लेना इस योग में अच्छा नहीं माना जाता है।

07 अगस्त 2026 का पंचांग

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 07 अगस्त को शाम 4 बजकर 38 मिनट तक
  • वृद्धि योग- 07 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक
  • कृतिका नक्षत्र-  07 अगस्त को शाम 6 बजकर 44 मिनट तक

07 अगस्त 2026 शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:48 ए एम से 05:33 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:11 ए एम से 06:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:18 पी एम से 01:10 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:53 पी एम से 03:45 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:11 पी एम से 07:33 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 07:11 पी एम से 08:18 पी एम
  • अमृत काल- 04:28 पी एम से 05:58 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 12:22 ए एम, अगस्त 08 से 01:07 ए एम, अगस्त 08

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:08 से दोपहर 12:44 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:47 से दोपहर 12:28 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:32 से दोपहर 12:12 तक
  • भोपाल- सुबह 10:47 से दोपहर 12:26 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:04 से दोपहर पहले 11:42 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:45 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:40 से दोपहर 12:14 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 05:45 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 07:07 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सावन की पहली एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।