1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 7 December 2024 Ka Panchang: शनिवार से शुरू हो रहे हैं पंचक, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

7 December 2024 Ka Panchang: शनिवार से शुरू हो रहे हैं पंचक, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 06, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 02:47 pm IST

7 December 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 7 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

7 December 2024 Ka Panchang: 7 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि शनिवार दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 7 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जाएगा। साथ ही शनिवार शाम 4 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 7 दिसंबर को पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

7 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि- 7 दिसंबर 2024 को  दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक
  • व्याघात- 7 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जाएगा
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 7 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजकर 51 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:36 से सुबह 10:54 तक
  • मुंबई- सुबह 09:44 से दोपहर पहले 11:07 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:40 से सुबह 10:56 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:19 से सुबह 10:38 तक
  • भोपाल- सुबह 09:30 से सुबह 10:50 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:45 से सुबह 10:06 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:49 से दोपहर पहले 11:09 तक
  • चेन्नई - सुबह 09:09 से सुबह 10:35 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:00 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:24 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Rich Zodiac Signs: ये राशियां होती हैं बेहद धनवान, धन का हमेशा लगा रहता है अंबार, जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी

Weekly Horoscope 9th to 15th December 2024: इन राशियों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है दिसंबर का यह हफ्ता, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।