1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ahoi Ashtami Aarti In Hindi PDF: जय अहोई माता, जय अहोई माता, तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता, देखें अहोई माता की आरती लिखित में

Ahoi Ashtami Aarti In Hindi PDF: जय अहोई माता, जय अहोई माता, तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता, देखें अहोई माता की आरती लिखित में

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 13, 2025 07:12 am IST,  Updated : Oct 13, 2025 11:24 am IST

Ahoi Ashtami Aarti In Hindi PDF: आज अहोई अष्टमी का पावन पर्व है। इस दिन अहोई माता की पूजा करते समय उनकी आरती करना बिल्कुल भी न भूलें। यहां आप देखेंगे अहोई माता की आरती के लिरिक्स।

ahoi ashtami aarti- India TV Hindi
अहोई अष्टमी की आरती Image Source : INDIA TV

Ahoi Ashtami Aarti In Hindi PDF: अहोई अष्टमी का व्रत माताओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान को लंबी आयु और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। इस साल ये व्रत 13 अक्तूबर 2025 को पड़ा है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शुभ मुहूर्त में विधि विधान अहोई माता की पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत में अहोई माता की कथा सुनना और आरती करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे अहोई अष्टमी की आरती के लिरिक्स।

अहोई अष्टमी की आरती (Ahoi Ashtami Ki Aarti) 

  • जय अहोई माता,जय अहोई माता।
  • तुमको निसदिन ध्यावतहर विष्णु विधाता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमलातू ही है जगमाता।
  • सूर्य-चन्द्रमा ध्यावतनारद ऋषि गाता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • माता रूप निरंजनसुख-सम्पत्ति दाता।
  • जो कोई तुमको ध्यावतनित मंगल पाता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • तू ही पाताल बसंती,तू ही है शुभदाता।
  • कर्म-प्रभाव प्रकाशकजगनिधि से त्राता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • जिस घर थारो वासावाहि में गुण आता।
  • कर न सके सोई कर लेमन नहीं धड़काता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • तुम बिन सुख न होवेन कोई पुत्र पाता।
  • खान-पान का वैभवतुम बिन नहीं आता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • शुभ गुण सुंदर युक्ताक्षीर निधि जाता।
  • रतन चतुर्दश तोकूकोई नहीं पाता॥
  • जय अहोई माता...॥
  • श्री अहोई माँ की आरतीजो कोई गाता।
  • उर उमंग अति उपजेपाप उतर जाता॥
  • जय अहोई माता...॥

Ahoi Ashtami Ki Aarti PDF Download

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ahoi Ashtami Vrat Katha In Hindi PDF: अहोई अष्टमी के दिन जरूर पढ़ें ये पावन कथा, इसके बिना अधूरी है पूजा

Ahoi Ashtami 2025: संतान की खुशहाली और तरक्की के लिए अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।