1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया पर 7 चीजों का दान करने से संवरेगा जीवन, सुख-समृद्धि और आरोग्य की होगी प्राप्ति

Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया पर 7 चीजों का दान करने से संवरेगा जीवन, सुख-समृद्धि और आरोग्य की होगी प्राप्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 17, 2026 08:25 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 08:25 pm IST

Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर कुछ चीजों की खरीदारी करने के साथ ही दान करने का भी बड़ा महत्व है। इस दिन किए गए दान से अक्षय फलों की आपको प्राप्ति होती है। आइए जान लेते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

Akshay Tritiya 2026- India TV Hindi
अक्षय तृतीया 2026 Image Source : FREEPIK

Akshaya Tritiya Daan List: अक्षय तृतीया के दिन को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ फलदायी माना जाता है। धार्मिक मतानुसार इस दिन किए गए दान से आपको अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से आपका जीवन संवरता है और पितरों के साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको अक्षय तृतीया के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए। आपको बता दें कि साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। 

अक्षय तृतीया दान सामग्री (Akshaya Tritiya Daan List)

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नीचे दी गई चीजों का दान करना शुभ माना गया है:-

जौ का दान 

जौ के दान को हिंदू शास्त्रों में सोने के दान के समान बहुमूल्य माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन जौ का दान करने से आपके इस जन्म और पिछले जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं और आपको समृद्धि की प्राप्ति जीवन में होती है। 

अन्न और जल का दान

अन्न और जल के दान को हिंदू धर्म में महादान माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन आपको अन्न और जल का दान अवश्य करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

मिट्टी के घड़े का दान

मिट्टी के घड़े में रखा पानी शीतलता प्रदान करता है इसलिए अक्षय तृतीया पर घड़े का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दान लेने वाले की प्यास तो बुझती ही है आपके पितृ भी तृप्त होते हैं। घड़े का दान करने से आपके घर में बरकत आती है। 

गुड़ और घी का दान

गुरु को ऊर्जा और सम्मान के कारक ग्रह सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। वहीं घी गुरु से संबंधित है जोकि वैभव और सुख के कारक हैं। ऐसे में गुड़ और घी का दान करने से आपको ऊर्जा और वैभव की प्राप्ति होती है। 

सत्तू का दान 

अक्षय तृतीया के दिन सत्तू का दान करना भी बेहद शुभ फलदायी होता है। सत्तू शीतलता का प्रतीक है इसलिए सत्तू को दान करने से आपके जीवन में भी शीतलता आती है और आप मानसिक रूप से सशक्त होते हैं। 

फलों का दान

फलों का दान करने से माता अन्नपूर्णा की आपको कृपा प्राप्त होती है। फलों का दान करने से आपके घर के अन्न के भंडार में कभी कोई कमी नहीं आती। आप केला, खरबूजा, मौसमी आदि का दान कर सकते हैं।  

वस्त्रों का दान 

अक्षय तृतीया के पावन दिन पर आपको वस्त्रों का दान भी अवश्य करना चाहिए। वस्त्रों का दान करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर होते हैं और पितरों के साथ ही देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Labh Drishti Rajyog: मई के पहले हफ्ते में बनेगा दुर्लभ लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा जबरदस्त मुनाफा

Numerology: इस मूलांक वालों के लिए चांदी है वरदान की तरह, पहनते ही शुरू हो जाता है गोल्डन टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।