1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Somwar Upay: अनंग त्रयोदशी और प्रदोष व्रत के शुभ संयोग में करें ये उपाय, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Somwar Upay: अनंग त्रयोदशी और प्रदोष व्रत के शुभ संयोग में करें ये उपाय, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 29, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 05:59 pm IST

सोमवार को सोम प्रदोष व्रत और अनंग त्रयोदशी का शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग में ये खास उपाय करने से व्यक्ति को हर समस्या से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है।

सोमवार उपाय- India TV Hindi
सोमवार उपाय Image Source : PEXELS

सोमवार को प्रदोष व्रत के साथ ही  अनंग त्रयोदशी का व्रत भी किया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अनंग त्रयोदशी व्रत करने का विधान है। अनंग त्रयोदशी को प्रेम का दिन माना जाता है। कहते हैं इस व्रत का प्रारंभ सबसे पहले कामदेव और रति ने किया था । अपने दांपत्य जीवन में प्रेम और आपस में तालमेल बनाए रखने के लिए अनंग त्रयोदशी के दिन कामदेव और रति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है की जो जातक अनंग त्रयोदशी का व्रत करता है, उसके दांपत्य जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहती है। प्रदोष व्रत के दिन भी भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। ऐसे में प्रदोष और अनंग त्रयोदशी व्रत के शुभ संयोग में कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन खास उपायों के बारे में।

- अगर आपको लगता है कि आपके जीवनसाथी का प्यार आपके प्रति कुछ कम हो गया है, तो अपने प्रति जीवनसाथी का प्यार बढ़ाने के लिए सोमवार के दिन आपको कामदेव के मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है क्लीं कामदेवाय नमः।

- अगर अपनी धन संपत्ति में वृद्धि के लिए और अपनी घर की तिजोरियों को हमेशा भरा रखने के लिए सोमवार सोम प्रदोष के दिन सवा किलो साबुत चावल लें और उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूरतमंद में बांट दें।

- अगर अपने घर के सदस्यों की खुशहाली और तरक्की चाहते हैं तो सोमवार की सुबह स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाकर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं और धूप दीप आदि से भगवान की पूजा करें। शाम के समय फिर से संभव हो तो स्नान करके साफ कपड़े पहनकर शिव मंदिर जायें। अगर दोबारा स्नान नहीं कर सकते तो केवल हाथपैर धोकर, साफसुथरे कपड़े पहनकर मंदिर में जायें और वहां जाकर ठीक सुबह की तरह धूपदीप आदि से भगवान शंकर की पूजा करें। अगर दोनों समय पूजा करना आपके लिए संभव नहीं है तो केवल शाम के समय शिव पूजा करें और सुबह घर पर ही भगवान का आशीर्वाद ले लें।

- अगर मानसिक रूप से शांति प्राप्त के लिए और अपने अन्दर पॉजिटिव ऊर्जा की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो सोमवार को सुबह के समय भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जायें। मूर्ति स्थापना और आसन बिछाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आसन पर बैठते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए और भगवान की प्रतिमा ठीक आपके सामने होनी चाहिए। इस तरह सब अच्छे से व्यवस्थित होने के बाद केवल 'ऊँ' शब्द का तेज आवाज़ में गहरी सांस लेकर उच्चारण करें। ऐसा कम से कम 11 बार करना चाहिए।

- अगर आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई पुरानी बीमारी है और आप उससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शाम के समय घर में किसी एकांत जगह पर आसन बिछाकर बैठ जायें और महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ मंत्र जाप करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके सामने कोई न आए और जाप के बाद सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन करने चाहिए।

- अगर आप अपने रिश्तों में नये आयाम स्थापित करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही कामदेव और रति की मूर्ति या तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने चाहिए। अगर आपको कामदेव और रति की मूर्ति या तस्वीर न मिले, तो आप उन दोनों का ध्यान करके भगवान शिव और माता पार्वती को ही पुष्प चढ़ा दें।

- अगर आप अपने शत्रुओं को परास्त करना चाहते हैं और मुकदमे में जीत हासिल करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर ‘ऊँ नमः शिवाय’ बोलते हुए धतूरा चढ़ाएं।

- अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं और अगर आपकी पहले से शादी हो चुकी है तो उसमें प्यार को बरकरार रखना चाहते हैं तो सोमवार के दिन दूध में थोड़ा सा केसर और कुछ फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

- अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की सुख समृद्धि को किसी की नजर ना लगे, इसके लिए सोमवार के दिन हाथ में जौ का आटा लेकर भगवान शंकर के चरणों में स्पर्श कराकर, बाद मेंउस जौ के आटे की रोटियां बना लें और गाय के बछड़े या बैल को खिला दें।

- अगर आप अपने किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन बेल पत्र से भगवान शंकर का पूजन करें। शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाते समय 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करें।

- अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी चाहते हैं तो सोमवार के दिन रंगोली वाले पांच अलग अलग रंग लें और शाम के समय शिव मंदिर में जाकर उन रंगों से एक छोटी सी गोल आकृति में रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली के बीचो बीच घी का दीपक जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

- अगर आपको हर समय किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है, तो सोमवार के दिन शाम के समय शिव जी की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर, आसन बिछाकर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए और संभव हो तो रुद्राक्ष या चंदन की माला से 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। अगर आपके पास रुद्राक्ष या चन्दन की माला उपलब्ध नहीं है तो करमाला पर गिनकर 108 बार मंत्र का जाप कर लें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Kamada Ekadashi Paran 2026 Timing: कामदा एकादशी पारण के लिए मिलेगा बस इतनी देर का समय, जानें द्वादशी तिथि समाप्त होने की टाइमिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।