1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 24 जुलाई को बुध के अस्त होने से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत में होगी वृद्धि

24 जुलाई को बुध के अस्त होने से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत में होगी वृद्धि

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 22, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 01:28 pm IST

बुद्धि के देवता बुध 24 जुलाई 2025 को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार चंद्र की राशि में बुध का प्रवेश चार राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Budh Ast 2025- India TV Hindi
बुध के अस्त होने से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत Image Source : CANVA

ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, भाषण, लेखन का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उस व्यक्ति को करियर में खूब सफलता प्राप्त होती है। जब भी ये ग्रह अस्त होता है तो किसी राशि पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। 24 जुलाई को बुध कर्क राशि अस्त हो रहा है। यहां आप जानेंगे इससे किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

बुध के अस्त होने से वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। करियर में आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। पैसों की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी बुध का अस्त होने फायदेमंद साबित होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। 

कुंभ राशि

बुध का अस्त होना कुंभ राशि वालों के करियर के लिए भी सकारात्मक साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।