1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Ki Ulti Chaal: जून में बुध चलेंगे उल्टी चाल, संभल जाएं इन 4 राशियों के लोग, करियर और पैसे का हो सकता है भारी नुकसान!

Budh Ki Ulti Chaal: जून में बुध चलेंगे उल्टी चाल, संभल जाएं इन 4 राशियों के लोग, करियर और पैसे का हो सकता है भारी नुकसान!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 18, 2026 12:14 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 12:15 pm IST

Budh Ki Ulti Chaal: ग्रहों के राजकुमार बुध 29 जून से अपनी वक्री यानी उल्टी चाल शुरू कर देंगे। गुरु के वक्री होने से 4 राशियों को भारी नुकसान होने की संभावना रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

budh ki ulti chaal- India TV Hindi
बुध की उल्टी चाल Image Source : INDIA TV

Budh Ki Ulti Chaal: जब भी कोई ग्रह वक्री चाल शुरू करता है तो उसका कुछ न कुछ नकारात्मक प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ता है। 29 जून से बुध अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार बुध का वक्री होना कुछ राशि वालों के लिए चुनौती पूर्ण साबित होगा। 4 राशियों के मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी और धन हानि की आशंका रहेगी। वहीं आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। ऐसे में आपको बेहद सतर्क रहना होगा। चलिए जान लेते हैं किन राशियों के लिए बुध का वक्री होना हानिकारक साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

बुध का वक्री होना मिथुन राशि वालों के लिए बेहद हानिकारक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या बॉस के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपकी कही गई बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा, ऐसे में सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। नए बिजनेस में निवेश करने से बचें। बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा फैसला न लें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल नकारात्मक साबित हो सकती है। आप पर काम का दबाव अचानक से बढ़ सकता है। छोटी सी बात पर आपका किसी से भयंकर झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल परेशानियां बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काफी मुश्किल समय है। किसी नए प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों की अच्छी से जांच जरूर कर लें। किसी से धोखा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको किसी कारण लोन लेने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। करियर में भारी नुकसान होने की संभावना है। किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें क्योंकि धोखा मिल सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी बदलने के लिए समय सही नहीं है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Saraswati Yog 2026: 22 जून से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, सरस्वती योग दिलाएगा अपार पैसा और सम्मान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।