Budh Vakri: बुध ग्रह 18 जुलाई से कर्क राशि में वक्री गति शुरू कर देंगे। अगस्त माह की 11 तारीख तक बुध ग्रह वक्री अवस्था में ही रहेंगे। बुध की यह स्थिति कुछ राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। खासकर करियर और पारिवारिक जीवन में इन राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और इनका वक्री होना आपके करियर और सामाजिक जीवन पर प्रभाव डालेगा। इस दौरान सामाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बहसबाजी में पड़ने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है, इसलिए सावधान रहें। पैतृक कारोबार करने वालों को कड़ी मेहनत के बाद ही लाभ होगा।
तुला राशि
बुध के कर्क राशि में वक्री होने से घर परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बातें किसी पर भी इस दौरान न थोपें। करियर के क्षेत्र में आपके सहकर्मी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। कुछ लोगों को न चाहते हुए भी ट्रांसफर का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों की एकाग्रता में कमी आ सकती है, जिसके कारण चुनौतियां बढ़ेंगी। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें।
कुंभ राशि
बुध के वक्री से करीबियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस समय आपको खुलकर अपनी बातें रखने की आवश्यकता होगी। कारोबार में किसी साझेदार की वजह से बड़ा घाटा इस राशि के कुछ लोग झेल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की स्थिति भी डामाडोल हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों में आने से बचें नहीं तो लंबे समय से की गई मेहनत भी खराब हो सकती है। कुछ लोगों की सेहत खराब हो सकती है और इसपर काफी धन खर्च करना पड़ सकता है, सेहत पर ध्यान दें।
मीन राशि
वक्री बुध आपके वित्तीय पक्ष को प्रभावित करेंगे। प्रमोशन या सैलरी में इजाफे की उम्मीद थी तो इसमें देरी हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र की हवा आपके विपरीत होने की आशंका है, इसलिए हर कार्य को बेहद सतर्कता के साथ करें। माता-पिता के साथ कुछ लोगों का वाद-विवाद भी इस दौरान हो सकता है, अपनी मर्यादा की सीमा को लांघने से बचें। यात्राओं के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें चोरी हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)ये भी पढ़ें:
सूर्य के कर्क राशि में गोचर के बाद बिगड़ सकती है इन 3 राशियों की सेहत, ये उपाय दिलाएंगे लाभ
कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने के हैं इतने लाभ, जानकर आज ही खरीद लाएंगे