1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नींबू की माला, नीम और गुड़हल के फूलों से खुश हो जाती हैं मां काली, सप्तमी के दिन चली आती हैं भक्त के घर

नींबू की माला, नीम और गुड़हल के फूलों से खुश हो जाती हैं मां काली, सप्तमी के दिन चली आती हैं भक्त के घर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 26, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 02:36 pm IST

मां काली को खुश करने के उपाय: चैत्र नवरात्रि चल रही है और इस दौरान लोग मां के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। ऐसे में नींबू, नीम और गुड़हल के फूलों से मां क्यों खुश होती हैं। जानते हैं।

Chaitra Navratri- India TV Hindi
Chaitra Navratri Image Source : CHAITRA NAVRATRI

मां काली को खुश करने के उपाय: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) चल रही है। हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और हर मां के रूप का अपना एक खास मतलब है। ऐसा ही कुछ, मां के काली रूप का भी है जिसे सप्तमी के दिन पूजा जाता है। ज्यादातर लोगों को मां काली का नाम सुनते ही मां दुर्गा का एक भयानक और प्रचण्ड रूप दिखता है, लेकिन असल में ये 'काल' यानी समय का अंत करने वाली देवी का प्रतीक है। मां का ये रूप सबसे ज्यादा शक्तिशाली है और मुश्किल समय से लड़ने में मददगार है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान कुछ खास चीजों से मां काली की पूजा आपको मां का आशीर्वाद दिला सकती है।

मां काली को खुश करने के उपाय हैं ये 3 चीजें

1. नींबू की माला

मां काली के बारे में जब आप दुर्गा सप्तशती में पढ़ेंगे तो, पाएंगे कि वो दुष्ट दैत्यों संघार करने आई थीं और एक-एक को मार कर वो अपने गले में माला की तरह पहन कर युद्ध में विचरण कर रही थीं। इन्हीं, दुष्ट दैत्यों का प्रतीक माना है नींबू की माला। माना जाता है कि ये एक प्रकार की बली है जो मां को चढ़ाई गई है और मां ने इसे स्वीकार करेंगी। 

mahakali_puja
Image Source : FREEPIKmahakali_puja

अक्षत और फूल से जुड़ी इन गलतियों से नाराज हो सकते हैं भगवान, पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

2. नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियां, मां के क्रोध को ठंडा करने का प्रतीक हैं और माना जाता है कि ये देवी शीतला हैं। नीम की पत्तियों, युद्ध के दौरान मां को शांत रखने में मददगार रहीं। ऐसे में जो भक्त माता काली को नीम की पत्तियां चढ़ाता है, मां उसे शांत, स्वस्थ और सूखी जीवन जीने का आशीर्वाद देती हैं। 

Aaj ka Panchang 27 March 2023: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

3. गुड़हल के फूल 

गुड़हल के फूलों को अगर आप देखें तो इसकी एक एक पंखुड़ी मां के लाल जीभ के समान है। साथ ही इसका लाल रंग मां को खुश करता है। इसलिए देवी काली की पूजा इन तमाम चीजों से की जाती है। तो, आप भी नवरात्रि के दौरान इन चीजों से मांकाली की पूजा करके उन्हें खुश कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।