1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन लक्ष्मी पंचमी और श्रीराम राज्य महोत्सव का शुभ संयोग, जरूर करें ये खास उपाय, दूर होगी हर परेशानी

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन लक्ष्मी पंचमी और श्रीराम राज्य महोत्सव का शुभ संयोग, जरूर करें ये खास उपाय, दूर होगी हर परेशानी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 22, 2026 08:20 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 08:20 pm IST

सोमवार को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा। इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही सोमवार को लक्ष्मी पंचमी और श्रीराम राज्य महोत्सव भी मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि इस शुभ संयोग में क्या उपाय करना फलदायी रहेगा।

चैत्र नवरात्रि 2026- India TV Hindi
चैत्र नवरात्रि 2026 Image Source : PEXELS

Somwar Upay: सोमवार का दिन महादेव की भक्ति के लिए अति उत्तम माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार सोमवार के दिन लक्ष्मी पंचमी का भी व्रत रखा जाएगा। साथ ही सोमवार को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा। चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि के दिन स्कंदमाता की उपासना का विधान है। इसके अलावा 23 मार्च को श्री राम राज्य महोत्सव भी मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल पंचमी को कर्क लग्न में श्री राम का राज्य महोत्सव हुआ था। जिस प्रकार राजा अपनी प्रजा के लिए सदैव कल्याणकारी होता है, वह अपनी प्रजा की हर इच्छा को पूरा करता है, उसी तरह राम राज्य महोत्सव के दिन भगवान श्री राम से जो कुछ भी मांगा जाये, वह जरूर मिलता है।

लिहाजा इस दिन आपको भगवान श्री राम की उपासना करनी चाहिए और रामचरितमानस की चौपाईयों का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इस दिन रामचरितमानस की चौपाईयों का पाठ करने से आपको लाभ अवश्य ही मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि इस दिन कौनसे उपाय करने चाहिए जिन्हें कर के जीवन में चल रही समस्त समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

- अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपने सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज आपको 4 मुखी रुद्राक्ष लेकर देवी मां के चरणों में रखना चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद उस 4 मुखी रुद्राक्ष को गले में धारण करना चाहिए।

- अगर आप अपनी या अपने परिवार वालों की समस्त इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आज श्रीराम राज्य महोत्सव के दिन इस चौपाई का 11 बार पाठ करें। चौपाई इस प्रकार है-मोर मनोरथु जानहु नीके बसहु सदा उर पुर सबही के अगर आपके घर-परिवार में, आपके ऑफिस में या आपके आस पास किसी से भी बात-बात पर बहस हो जाती है या तू-तू, मैं-मैं हो जाती हो, तो आज के दिन इस चौपाई का 11 बार जप करें। चौपाई इस प्रकार है- सब नर करहि परस्पर प्रीती। चलहि स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥

- अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता या पढ़ाई में कमजोर है तो आज के दिन इस चौपाई का 21 बार जप करें। चौपाई इस प्रकार है- गुरु ग्रह गए पढ़न रघुराई। अलपकाल विद्या सब आई।। अगर आप इस चौपाई का पाठ करने के साथ ही बच्चों को विद्या यंत्र धारण कराएं।

- अगर आप अपने कार्यों में आ रही किसी भी प्रकार की रूकावट से छुटकारा पाकर अथाह धन की प्राप्ति करना चाहते है तो आज नवरात्र के पांचवें दिन माता के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:।

- अगर आपके जीवनसाथी की सफलता की गति किसी कारणवश रुक गई है, तो आज आपको मां लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला और पुष्प चढ़ाने चाहिए और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही देवी मां से अपने जीवनसाथी की सफलता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

- अगर कुछ दिनों से आपकी अपने लवमेट के साथ ज्यादा नहीं बन रही है तो उनसे अपने रिश्ते को बेहतर करने के लिए आज के दिन एक ओंपल की अंगूठी लेकर, उसकी विधि-पूर्वक पूजा करके धारण करें।

- अगर आप अपने जीवनसाथी की या अपने बच्चों की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन एक पान के पत्ते को धोकर, उस पर थोड़े-से मखाने रखकर अपने जीवनसाथी या अपने बच्चे के हाथ से मां लक्ष्मी को चढ़वाएं। साथ ही उनकी आर्थिक तरक्की के लिए देवी मां से प्रार्थना करें।

- अगर खूब मेहनत के बावजूद भी आपको पैसों के मामले में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से देवी मां की पूजा करनी चाहिए और उसके बाद देवी मां का ध्यान करते हुए चावल से हवन करना चाहिए।

- अगर आप अपने काम को व्यवस्थित रूप देना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद हाथी को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही उसके महावत को मिट्टी से बनी कोई चीज गिफ्ट करनी चाहिए।

- अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपने चेहरे पर प्रसन्नता बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन मां लक्ष्मी को हल्दी कुमकुम अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें।

- अगर आपकी कमर में दर्द बना रहता है, जिससे आपको चलने फिरने में दिक्कत आती है, तो आज के दिन विधारा की लकड़ी लेकर, उसे शुद्ध करके उसका एक छोटा-सा टुकड़ा लेकर एक ताबीज में भर लें और उस ताबीज को अपने गले में पहन लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026 Ashtami Puja: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा कब मनाई जाएगी? जानिए सही तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।