1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaitra Navratri 2026 7th Day Bhog: नवरात्रि की महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि को लगाएं ये खास भोग, माता रानी पूरी करेंगी हर मनोकामना

Chaitra Navratri 2026 7th Day Bhog: नवरात्रि की महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि को लगाएं ये खास भोग, माता रानी पूरी करेंगी हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 24, 2026 07:47 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 07:47 pm IST

Chaitra Navratri 2026 7th Day Bhog: नवरात्रि का सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन देवी कालरात्रि को इन चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।

मां कालरात्रि- India TV Hindi
मां कालरात्रि Image Source : INDIA TV

Chaitra Navratri 2026 7th Day Maa Kalratri Bhog: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को हर भय और परेशानी से मुक्ति मिल जाती है। नवरात्रि की सप्तमी तिथि को महासप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई जगहों पर विशेष पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि को माता पार्वती का सबसे उग्र रूप माना जाता है। उग्र रूप में विद्यमान अपनी शुभ अथवा मंगलदायक शक्ति के कारण मां कालरात्रि को देवी शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि की महासप्तमी की पूजा के दिन मां कालरात्रि को क्या-क्या भोग अर्पित करना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि 2026 सप्तमी के दिन मां कालरात्रि को लगाएं ये भोग

मां कालरात्रि को गुड़स अति प्रिय है। ऐसे में नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा मालपुआ भी माता रानी को बेहद पसंद है। महासप्तमी की पूजा में भोग के लिए मालपुआ जरूर बनाएं। गुड़ से बना हलवा, चावल गुड़ की खीर भी मां कालरात्रि को भोग में अर्पित कर सकते हैं। देवी कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहता है।

नवरात्रि महासप्तमी के दिन देवी मां को अर्पित करें ये फूल

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि को लाल या नीले रंग के फूल अर्पित करें। महासप्तमी पूजा के दिन मां कालरात्रि को लाल गुड़हल, लाल गुलाब और रातरानी का फूल चढ़ाएं। देवी मां को ये फूल चढ़ाने से समस्त भय, नकारात्मक शक्तियां और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

महासप्तमी पूजा महत्व

नवरात्रि महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि की उपासना करने से हर तरह के भय से मुक्ति मिलती है। मां कालरात्रि नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं और अपने भक्तों को साहस और शुभ फल प्रदान करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि  जो भी भक्त मां काली की सच्चे मन से उपासना करता है। उस पर शत्रु बाधा हावी नहीं होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026 7th Day Color: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन इस रंग के कपड़े पहनकर करें मां कालरात्रि की पूजा, हर भय और परेशानी से मिलेगी मुक्ति

Maa Kalratri Upay: सप्तमी पर करें ये खास टोटके, मां कालरात्रि की बरसेगी कृपा, दूर होगी पैसों की कमी और चमकेगी किस्मत!

Ram Navami 2026 and Horoscope: राम नवमी के दिन बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।