चंद्रमा 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करें। सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का गोचर शत्रु राशि कुंभ में होना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वृषभ-कर्क सहित 4 राशियों को सेहत को लेकर सतर्कता बरतनी होगी और साथ ही आर्थिक पक्ष पर भी नजर बनाए रखनी होगी। हालांकि, कुछ उपाय इन राशियों के लिए सुखद साबित हो सकते हैं।
वृषभ राशि
चंद्रमा का गोचर आपके त्रिक भावों में से एक अष्टम भाव में होगा। इस भाव में चंद्रमा के गोचर के चलते आपको अचानक से धन हानि हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यात्राओं के दौरान आपको अपने कीमती सामान की भी सुरक्षा करनी चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एकाग्र रहने की आवश्यकता होगी, योग-ध्यान का अभ्यास करना आपके लिए अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और शत्रु राशि में होते हुए आपके षष्ठम भाव में होंगे। इस भाव में चंद्रमा का होना आपके विरोधियों को सक्रिय कर सकता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में सतर्कता आपको बरतनी चाहिए। सेहत में भी गिरावट आ सकती है, अपना ख्याल रखें। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। उपाय के तौर पर आपको शिव भगवान की आराधना करनी चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वालों आपके तृतीय भाव में चंद्रमा का गोचर होगा इसलिए आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। धन का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। इसके साथ ही 40 की उम्र पार कर चुके अपनी सेहत का ख्याल रखें। गलत संगति से जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित आपको करना चाहिए।
मीन राशि
मीन वालों के हानि भाव यानि द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपकी जमा पूंजी किसी वजह से खर्च हो सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को प्रयास बढ़ाने होंगे। कोई बुरी खबर आपको आहत कर सकती है। आपको उपाय के तौर पर चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन महीना क्यों माना जाता है खास? शिव जी के प्रिय माह के महत्व को बताती हैं ये कथाएं