1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 26 जून को अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे चंद्रमा, मेष-धनु सहित 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

26 जून को अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे चंद्रमा, मेष-धनु सहित 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 24, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 05:59 pm IST

Chandra Gochar: चंद्रमा 26 जून को तुला राशि से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है, आइए जानते हैं।

Moon Transit- India TV Hindi
चंद्र गोचर Image Source : MAGNIFIC

Chandra Gochar: चंद्रमा 26 जून को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच अवस्था में होता हैं यानि चंद्रमा की शक्ति क्षीण हो जाती है। ऐसे में चंद्रमा का वृश्चिक में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को सेहत, करियर आदि क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कौन-कौन सी हैं ये राशियां और किन पक्षों को लेकर इनको सतर्कता बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा इसलिए आपको अचानक से धन हानि हो सकती है, सतर्क रहें। निवेश करने वाले हैं तो बिना सलाह के आगे न बढ़ें। अष्टम चंद्र आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव ला सकता है इसलिए खानपान का आपको ख्याल रखना होगा। वाहन आदि चलाते समय आश्यकता से अधिक सावधानी बरतें। उपाय के तौर पर शिव मंत्रों का जप करें। 

मिथुन राशि 

आपकी राशि से छठे भाव में चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपका शत्रु भाव सक्रिय रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को कल पर न टालें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। इस राशि के जातकों को माता और माता के पक्ष के लोगों के साथ वार्तालाप समझदारी से करना चाहिए। उपाय के तौर पर आपको गाय को रोटी खिलानी चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

चंद्रमा का गोचर आपको मानसिक परेशानियां दे सकता है। कोई अनजान भय आपको परेशान कर सकता है इसलिए जितना हो सकारात्मक वातारवण में रहें। आर्थिक पक्ष को लेकर भी उतार-चढ़ाव का सामना इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। संचित धन खर्च न हो इसलिए पहले से ही सही प्लान बनाकर चलें। वृश्चिक वालों को वैवाहिक जीवन में भी संभलकर रहना होगा। उपाय के तौर पर हनु्मान चालीसा का पाठ करें। 

धनु राशि 

चंद्रमा का गोचर आपके हानि भाव में होगा इसलिए पैसों के मामले में सतर्कता आपको बरतनी होगी। धन का उधार देने से भी इस दौरान बचें और निवेश भी बिना सोचे-समझें न करें। विद्यार्थियों की एकाग्रता कमजोर हो सकती है आपको योग ध्यान का सहारा लेना चाहिए। उपाय के तौर पर धनु वालों को विष्णु भगवान की आराधना करनी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

घर के ये 4 आसान वास्तु उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे तरक्की और समृद्धि के रास्ते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।