Chandra Gochar: चंद्रमा 3 अप्रैल की सुबह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्रमा के इस गोचर के चलते कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर और आर्थिक जीवन में इन राशियों को सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
कर्क राशि
चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातकों के लिए तुला राशि में चंद्रमा का गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपको धन-धान्य की प्राप्ति चंद्रमा के राशि बदलने से मिल सकती है। चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में होंगे इसलिए भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सफलता आपको प्राप्त हो सकती है। माता के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या राशि
आपके धन भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपकी वाणी में मिठास होगी जिसके चलते कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने के भी योग हैं।
तुला राशि
सौम्य ग्रह चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा। इस गोचर के चलते आपको मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। बेवजह की चिंताओं से आप मुक्ति पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन आएंगे। आपके पार्टनर को कार्यक्षेत्र में बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं। सेहत के लिहाज से भी यह गोचर शुभ साबित हो सकता है।
धनु राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह लाभ का भाव कहा जाता है। चंद्रमा के इस भाव में होने से आपको करियर के क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। अगर कहीं निवेश किया था तो उससे भी आपको आशातीत लाभ मिल सकता है। इस दौरान की गई यात्राएं शुभ फलदायक सिद्ध हो सकती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Palmistry: धनवान होने का संकेत हैं हथेली पर मौजूद ये 4 निशान, कम ही लोगों के हाथ में आते हैं नजर