1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सपने में कॉकरोच का दिखना किस बात का संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सपने में कॉकरोच का दिखना किस बात का संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

 Published : Jul 07, 2026 08:42 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 08:43 am IST

सपने में कॉकरोच का अलग-अलग स्थितियों में दिखना कई तरह के संकेत हमें देता है। अगर आपको भी कभी सपने में कॉकरोच दिखा है तो जान लें क्या है स्वप्नशास्त्र में इसका अर्थ।

Cockroach In Dream- India TV Hindi
सपने में कॉकरोच Image Source : PEXELS

सोते समय सपनों का दिखना एक सामान्य बात है लेकिन स्वप्नशास्त्र में सपनों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपना हमको कुछ न कुछ संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपको कभी सपने में कॉकरोच (Cockroach) यानि तिलचट्टा दिखाई देता है तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ हो सकता है। यह सपना शुभ होता है या अशुभ आइए विस्तार से जानते हैं। 

सपने में बहुत सारे कॉकरोच को देखना 

स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में बहुत सारे तिलचट्टों या कॉकरोच का एक साथ दिखना अच्छा संकेत नहीं होता। इसका अर्थ यह होता है कि आपका शत्रु पक्ष सक्रिय है और वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसा सपना देखने के बाद किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपनी बातों को गुप्त रखने की कोशिश करें। 

सपने में सामान्य रूप से कॉकरोच देखना

यदि आप सपने में सिर्फ एक या दो कॉकरोच रेंगते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह आपकी खराब मानसिक स्थिति को दर्शाता है। नकारकात्मकता आप पर हावी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। यानि ऐसा सपना आने के बाद आपको जीवन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। कोई भी काम आपको जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। 

सपने में उड़ता हुआ कॉकरोच देखना

सपने में उड़ता हुआ कॉकरोच देखना जीवन अचानक अप्रत्याशित घटना होने का संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके करियर या पारिवारिक जीवन में बदलाव आ सकते हैं। साथ ही ये जीवन में रुकावटों की ओर भी इशारा करता है। ऐसा सपना आने के बाद सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

सपने में कॉकरोच को मारना

अगर आप सपने में खुद को किसी कॉकरोच को मारते हुए या उसे घर से बाहर भगाते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में इसे बेहद शुभ और सकारात्मक सपना माना गया है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपको अपनी परेशानियों का हल मिल सकता है। आप करियर के क्षेत्र में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं और आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।