Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये आसान उपाय, विघ्नहर्ता गणेश दूर करेंगे जीवन की हर बाधा

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये आसान उपाय, विघ्नहर्ता गणेश दूर करेंगे जीवन की हर बाधा

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Dec 09, 2025 11:06 pm IST, Updated : Dec 09, 2025 11:10 pm IST

Wednesday Remedies: अगर आपके जीवन में बाधाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो बुधवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं। इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली वापस आ जाती है।

Budhwar Ke Upay- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE Budhwar Ke Upay

Budhwar Ke Upay: सप्ताह का बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणपति जी की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही बुधवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि बुधवार के दिन कौनसे उपायों को करना चाहिए।

- अगर आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं या आप चाहते हैं कि उसे जीवन में एक बेहतर मार्ग मिल सके,तो बुधवार के दिन अपनी संतान के हाथों से किसी जरूरतमंद को काले कंबल का दान करवाएं।

- अगर आप कुछ दिनों से कमर दर्द की समस्या से परेशान है, तो बुधवार के दिन मंदिर में काले तिल का दान करें। साथ ही बरगद के पेड़ की रोली,चावल से पूजा करें।

- अगर आप डेंटिस्ट का काम करते हैं, तो उसमें सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन एक बर्तन में जल लेकर, उसमें कुमकुम डालें और प्रार्थना करते हुए बरगद के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। साथ ही अपने भांजे को शर्ट गिफ्ट करें।

- अगर आपके घर में हमेशा किसी न किसी चीज़ का अभाव बना रहता है, तो बुधवार के दिन अपने घर के आसपास किसी मंदिर में जाकर गाय के घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें।

- अगर आपकी जन्मकुंडली में शुभ केतु के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए और उससे फायदा उठाने के लिए मघा नक्षत्र में आपको केतु यंत्र की स्थापना करनी चाहिए।उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोग भी केतु यंत्र की स्थापना करके फायदा उठा सकते हैं। बुधवार के दिन केतु यंत्र की स्थापना करके, उसकी उचित विधि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद उसे अपने पास संभालकर रख लेना चाहिए।

- अगर आपके लवमेट को दांतों संबंधी परेशानी बनी रहती है तो बुधवार के दिन आपको 5 गोमती चक्र लेकर उनकी रोली, चावल, धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और उन पर केतु के मंत्र का कम से कम एक माला जप करना चाहिए। इसके बाद उन गोमती चक्र को अपने लवमेट को गिफ्ट करना चाहिए और उन्हें संभालकर अपने पास रखने के लिए कहना चाहिए।

- अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो बुधवार घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर

लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।

- अगर आप अपने जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन आपको केतु का उपाय करना चाहिए। बुधवार के दिन आपको केतु यंत्र की स्थापना करके उसकी उचित प्रकार से पूजा करनी चाहिए और उस पर केतु के मंत्र का जप करना चाहिए। केतु का मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:। आप इस मंत्र का जितना ज्यादा जप करेंगे, आपका यंत्र उतना ही प्रभावशाली होगा, लेकिन ध्यान रहे जप शुरू करने से पहले ही आपको जितना जप करना है, उसका संकल्प ले लें। इस प्रकार जप करने के बाद घर में उचित स्थान पर यंत्र की स्थापना कर लें। 

- अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती और वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिए और संतान से संबंधित अन्य शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बुधवार किसी मंदिर या धर्मस्थल पर कंबल का दान करें। अगर कंबल काले और सफेद रंग का हो तो और भी अच्छा है।

- अगर आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बुधवार स्नान आदि के बाद आपको भगवान श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही श्री गणेश के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-'गं गणपतये नमः' इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए और मंत्र जप के बाद भगवान को दुर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए।

- अगर आप लेखन कार्य में विशेष लाभ पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन किसी ब्राह्मण को उनकी जरूरत की कोई चीज दान करें। साथ ही केतु के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है - ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को मिठास से भर देना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन श्री गणेश भगवान की पूजा के समय हल्दी में थोड़ा-सा घी मिलाकर भगवान
के मस्तक पर तिलक लगाएं और उनके सामने घी का दीपक भी जलाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज का वो मंदिर जहां भक्तों की पूरी होती है हर मनोकामना, सावन में उमड़ती है भारी भीड़

Magh Mela 2026 Date: प्रयागराज में माघ मेला कब से शुरू होगा? यहां जानें डेट और मुख्य स्नान की प्रमुख तिथियां

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement