1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Dusra Bada Mangal 2026: कर्ज और क्लेश से चाहिए छुटकारा? तो दूसरे बड़े मंगल पर करें ये 5 अचूक उपाय

Dusra Bada Mangal 2026: कर्ज और क्लेश से चाहिए छुटकारा? तो दूसरे बड़े मंगल पर करें ये 5 अचूक उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : May 12, 2026 07:09 am IST,  Updated : May 12, 2026 07:10 am IST

Dusra Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगल भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए खास माने जाते हैं। कहते हैं इस दौरान किए गए खास उपाय जीवन के सभी दुखों का अंत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दूसरे बड़े मंगल पर किन उपायों को करके आप जीवन की बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

bada mangal- India TV Hindi
बड़ा मंगल के उपाय Image Source : INDIA TV

Dusra Bada Mangal 2026: आज यानी 12 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल है जो हनुमान जी की उपासना के लिए खास माना जाता है। कहते हैं इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी की विधि विधान पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। अगर आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो बड़े मंगल के दिन इन खास उपायों को जरूर आजमाकर देखें। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, अगर आप दूसरे बड़े मंगल पर इन उपायों को करते हैं तो आपको हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

दूसरा बड़ा मंगल उपाय

  1. कर्ज मुक्ति उपाय: अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बड़ा मंगल पर एक साफ-सुथरे लोटे में जल भरकर हनुमान जी के सामने रखें। साथ ही भगवान के समक्ष चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं।इसके बाद इस पंक्ति का 108 बार जप कीजिये। पंक्ति इस प्रकार है- ‘अग्ने सख्यं वृणीमहे’ जप पूरा होने के बाद उस लोटे के जल को पेड़-पौधों में डाल दें। इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
  2. सफलता प्राप्ति के लिए: अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको आम के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। अगर आम का पेड़ न मिले तो आम के फल को प्रणाम कीजिये। ऐसा करने से आप लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जायेंगे।
  3. बिजनेस में सफलता के लिए: अगर आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, तो बड़ा मंगल के दिन मिट्टी से बना हाथी घर ले आएं और उसे उचित स्थान पर रखें। अब उस पर लाल कपड़ा ओढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप, पुष्प आदि से उसकी विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद वहीं पर बैठकर मंगल के इस मंत्र का ‘ॐ भूमि पुत्राय नमः।‘ जप करें। ऐसा करने से बिजनेस बढ़िया चलने लगेगा।
  4. क्लेश से मुक्ति के लिए: अगर आपके घर में क्लेश रहता है और आप परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी मंदिर के प्रांगण में केले का पेड़ रोपित करें और उसकी जड़ में थोड़ी-सी हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी लाकर डाल दें। फिर जड़ में थोड़ा पानी चढ़ाएं और केले के पेड़ की विधिवत रोली-चावल से पूजा करें। इसके बाद मंगल के इस मंत्र (‘ॐ मंगलाय नमः।‘) का 108 बार जप करें। 
  5. सुख-समृद्धि के लिए: अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये आज के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आयें। कहते हैं आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि रहेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Chandra Gochar: चंद्रमा 12 मई को मीन राशि में करेंगे गोचर, 3 राशियों की होगी चांदी, बड़े धन लाभ के हैं योग

Mangal Gochar 2026: 11 मई को मंगल का डबल गोचर, इन 4 राशियों को करियर में दिलाएगा बड़ा जम्प!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।