Guru Gochar 2026: साल 2026 में गुरु ग्रह की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल 2 जून को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे और 31 अक्टूबर तक ये इसी राशि में स्थित रहेंगे। गुरु का इस राशि में गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। खास बात ये है कि गुरु कर्क राशि में लगभग 5 महीने तक विराजमान रहेंगे जो कि इस ग्रह की अत्यंत शक्तिशाली अवस्था मानी जा रही है। इस गोचर से 4 राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा और इन्हें जीवन में राजयोग जैसा सुख मिलेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
गुरु का गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ
- मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। इस राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग नया घर खरीदने की सोच रहे हैं उनका ये सपना इन 5 महीनों में पूरा होता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपको काफी अच्छी नौकरी के ऑफर आएंगे।
- कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर लाभकारी रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस भी इस अवधि में खूब चमकेगा।
- वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राओं से इस दौरान खूब लाभ प्राप्त होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों का निपटारा होने की उम्मीद रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर लाभकारी दिखाई दे रहा है। आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में आपको ऊंचा पद प्राप्त होने की उम्मीद है। यदि आप मीडिया, कला, लेखन या शेयर बाजार से जुड़े हैं तो आपकी कमाई में बंपर उछाल आ सकता है। कहीं अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: