1. Hindi News
  2. धर्म
  3. January Grah Gochar 2024: जनवरी में ग्रहों का होने वाला है राशि परिवर्तन, जानें इन ग्रह-गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

January Grah Gochar 2024: जनवरी में ग्रहों का होने वाला है राशि परिवर्तन, जानें इन ग्रह-गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 17, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 17, 2023 06:00 am IST

January Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष के अनुसार, जनवरी 2024 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जानिए जनवरी महीने में में कब-कब ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

January Grah Gochar 2024- India TV Hindi
January Grah Gochar 2024 Image Source : INDIA TV

Grah Gochar January 2024: हिंदू धर्म में जनवरी का महीना विशेष महत्व रखता है। इसी माह में मकर संक्रांति, एकादशी व्रत, खिचड़ी जैसे व्रत-त्यौहार आते हैं।  जनवरी को माघ का महीना भी कहा जाता है। इस मास में स्नान-दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। वहीं जनवरी 2024 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। साल 2024 के पहले महीने जनवरी में जहां सूर्य का गोचर होगा वहीं शुक्र और बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। तो आइए जानते हैं कि जनवरी 2024 में ये ग्रह कब-कब गोचर करने वाले हैं और इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य का मकर राशि में गोचर जनवरी 2024

ग्रहों का राजा सूर्य हर माह अपनी राशि बदलता है। जनवरी 2024 में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। 15 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य 15 जनवरी को प्रातः 02:54 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर राशि में आने का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मेष और कुंभ राशि समेत कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन सौभाग्यशाली राशियों में मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ, और मीन शामिल है।

शुक्र का धनु राशि में गोचर जनवरी 2024 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपने निश्चित समय अंतराल में अपनी राशि बदलते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में शुक्र भी 18 जनवरी को रात्रि 8:56 बजे वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन 3 राशि वाले लोगों की किस्मत बदलने वाली है। ये राशियां मेष, वृष और कर्क रहेंगी। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, सौंदर्य, संतान, समृद्धि और सामाजिक संबंधों का प्रतीक माना जाता है। यह ग्रह प्रेम, रिश्ते, शौक, कला, विवाह, समृद्धि और सुंदरता को प्रेरित करता है। इसका रत्न हीरा है।

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर जनवरी 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 2 जनवरी 2024 को सीधे वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए इस समय अचानक धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। मतलब इन लोगों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होने वाली है। बुध का यह गोचर केवल 2 राशियों के लिए शुभ रहेगा। ये 2 राशियां हैं- मकर और कुंभ।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Lucky Zodiac Signs 2024: साल 2024 में ये राशियां रहेंगी बेहद सौभाग्यशाली, पूरे वर्ष जीवन रहेगा खुशहाल

New Year 2024 And Horoscope: साल 2024 में इन 4 राशियों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, संघर्षों से भरा रहेगा पूरा वर्ष

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।