Monthly Horoscope June 2026: जून का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह में सू्र्य, शुक्र, गुरु और बुध जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं जून में ही गुरु, शुक्र और बुध तीनों ही ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही कई ग्रहों का नक्षत्र गोचर भी होगा। ग्रहों के इस बड़े फेरबदल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए जून का महीना किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। इन राशियों के जातकों के रुके हुए काम बिना बाधा के पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में भी मजबूत होगी। तो आइए जानते हैं जून माह की लकी राशियों के बारे में।
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। मेष राशि के व्यापारियों को व्यापार में भी बड़ा मुनाफा होगा।
2. मिथुन राशि
जून का महीना मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बेहद मजबूत रहने वाला है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। इस महीने आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।
3. कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए जून का महीना लाभदायक रहेगा आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगा। करियर में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, उनकी राह आसान होगी। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है।
4. कन्या राशि
जून का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। मेहनत का शुभ फल मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलेगी। अगर कोई नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से काम की तारीफ मिलेगी और प्रमोशन हो सकता है।
5. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए जून का महीना विशेष रूप से व्यापारियों के लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। यदि आप नया स्टार्टअप या काम शुरू करना चाहते हैं, तो जून का महीना सबसे बेस्ट है। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: