1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ज्येष्ठ माह में कभी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, पारिवारिक जीवन हो सकता है अस्थिर

ज्येष्ठ माह में कभी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, पारिवारिक जीवन हो सकता है अस्थिर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 24, 2024 01:03 pm IST,  Updated : May 24, 2024 01:03 pm IST

ज्येष्ठ के महीने में कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए, नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Lakshmi mata - India TV Hindi
Lakshmi mata Image Source : FILE

ज्येष्ठ का महीना 24 मई से शुरू हो चुका है। इस महीने में कई ऐसे कार्य हैं जो आपकी सेहत और आर्थिक जीवन के लिए सही नहीं माने जाते। ज्येष्ठ के महीने में इन कार्यों को करना वर्जित माना गया है, इन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी भी आप से नाराज हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ज्येष्ठ के माह में आपको क्या नहीं करना चाहिए। 

ज्येष्ठ के महीने में ये गलतियां करने से बचें 

  • इस महीने माता-पिता को अपने ज्येष्ठ पुत्र या पुत्री की शादी करने से भी बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो बच्चों के वैवाहिक जीवन में हमेशा समस्याएं आती हैं, पारिवारिक कलह ऐसे लोगों के जीवन का हिस्सा बन सकता है। इसलिए गलती से भी ज्येष्ठ महीने में बड़े बच्चों की शादी नहीं करनी चाहिए। 
  • ज्येष्ठ के महीने में अगर आप से कोई पानी मांगे और आप पानी होते हुए भी न दें, तो समझ जाइए आपने माता लक्ष्मी को अप्रसन्न कर दिया है। ऐसा करना आपके आर्थिक हालात को बिगाड़ सकता है। इसलिए ज्येष्ठ के महीने में पानी का दान करने की सलाह दी जाती है, जितना शीतल जल आप इस महीने में दान करेंगे उतनी ही शीतलता आपके जीवन में भी आएगी।
  • ज्येष्ठ के महीने में आप आलस्य को खुद पर हावी होने देंगे तो इसका बुरा प्रभाव आप पर पड़ सकता है। ज्येष्ठ के महीने में दिन के समय सोने से परहेज करना चाहिए और साथ ही बहुत ज्यादा सोने से भी बचना चाहिए। इस महीने आप जितने एक्टिव रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। 
  • ज्येष्ठ के महीने में आपको गलती से भी शाम के वक्त झाडू नहीं लगाना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं और आपके संचित धन में भी कमी देखने को मिल सकती है। 
  • ज्येष्ठ के महीने में बैंगन खाने से भी बचना चाहिए। ऐसा करना आपकी संतान के लिए अच्छा नहीं माना गया है, मान्यताओं के अनुसार इससे संतान को परेशानियां हो सकती हैं। 
  • वैसे तो आपको कभी भी धन और समय की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर आप ज्येष्ठ के महीने में ये गलतियां करते हैं तो मां लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। इसलिए इस माह में आपको संयमित होकर जीना चाहिए। 
  • वासना जनित विचारों से भी इस महीने आपको दूर रहना चाहिए। मन को स्थिर रखने के लिए इस महीने योग ध्यान करना आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 
  • अगर आप ज्येष्ठ के माह में इन बातों का ध्यान रखते हैं तो लक्ष्मी कृपा आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही ज्येष्ठ के महीने में भगवान विष्णु, सूर्य देव, बजरंगबली की अराधना का भी विशेष महत्व है, इनकी पूजा करने से आपके जीवन की कई विपदाएं दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना क्यों है अशुभ? जानें वास्तु में क्या है सही नियम

चोटी रखने के ये हैं 5 बड़े फायदे, जानें क्या लिखा है धार्मिक ग्रंथों में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।