1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Jyeshtha Sunday Daan: ज्येष्ठ रविवार के दिन करें इन चीजों का दान, अक्षय पुण्य फल की होगी प्राप्ति, सूर्य दोष से भी मिलेगी मुक्ति

Jyeshtha Sunday Daan: ज्येष्ठ रविवार के दिन करें इन चीजों का दान, अक्षय पुण्य फल की होगी प्राप्ति, सूर्य दोष से भी मिलेगी मुक्ति

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 23, 2026 07:20 pm IST,  Updated : May 23, 2026 07:20 pm IST

Jyeshtha Sunday Daan: ज्येष्ठ माह में आने वाले रविवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन इन चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ रविवार उपाय- India TV Hindi
ज्येष्ठ रविवार उपाय Image Source : PEXELS

Jyeshtha Raviwar Daan: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ महीने को तप और दान-पुण्य के लिए अत्यंत ही पुण्यकारी महीना माना गया है। खासतौर से ज्येष्ठ माह के रविवार को सूर्य की उपासना और दान के लिए सर्वोत्तम माना गया है।  इस बर का रविवार का महत्व इसलिए भी कई गुना बढ़ गया है क्योंकि इस बार ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ रविवार के दिन अपनी क्षमतानुसार ठंडी चीजों का दान करने से न केवल अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में सूर्य देव भी मजबूत होता है। आपको बता दें कि जब कुंडली में सूर्य देव मजबूत होते हैं तब हर काम में सफलता मिलती है और समाज में मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी मिलती है।

ज्येष्ठ रविवार पर जरूर करें इन चीजों का दान

सत्तु और गुड़- ज्येष्ठ महीने के रविवार के दिन सत्तु और गुड़ का दान करना अच्छा माना जाता है। सत्तू और गुड़ का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

जल और मिट्टी का घड़ा- ज्येष्ठ रविवार के दिन ठंडे जल का दान करना पुण्यकारी माना गया है। रविवार के दिन मिट्टी का घड़ा दान जरूर करें।  ऐसा करने से सूर्य देव के साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

पंखा या छाता- ज्येष्ठ रविवार के दिन बांस का पंखा या छाता किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान करें। यह दान आपके जीवन में आ रही तरक्की की बाधाओं को दूर करता है।

शर्बत या मौसमी फल- ज्येष्ठ माह के रविवार के दिन  मीठा पानी, शर्बत, बेल का रस या तरबूज-खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल दान करें। इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु और सूर्य देव दोनों प्रसन्न होते हैं।

लाल चंदन और तांबे के बर्तन- ज्येष्ठ रविवार को किसी मंदिर में तांबे का लोटा, लाल कपड़ा या लाल चंदन दान करें। इन चीजों का दान करने से सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है और नौकरी में आ रही अड़चनें भी दूर हो जाती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Pradosh Vrat 2026 Date: अधिकमास का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानिए सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Alphabet Astrology: इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोग पैदा होते ही साथ लाते हैं राजयोग', बिजनेस में होते हैं बहुत सफल होते हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।