1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ये 3 राशियां फिजूलखर्ची करने में सबसे अव्वल, ऐसे सुधर सकता है इनका आर्थिक पक्ष

ये 3 राशियां फिजूलखर्ची करने में सबसे अव्वल, ऐसे सुधर सकता है इनका आर्थिक पक्ष

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 13, 2024 05:16 pm IST,  Updated : May 13, 2024 07:07 pm IST

राशिचक्र की कुछ राशियों को फिजूलखर्ची के मामले में सबसे आगे माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Rashichakra- India TV Hindi
Rashichakra Image Source : FILE

आज के जमाने में जहां हर कोई पैसे को जमा करके भविष्य को सुधारने की कोशिश कर रहा है, वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना सोचे-समझे धन खर्च कर देते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसी ही राशियों का जिक्र मिलता है। इन राशियों के जातकों के पास पैसा ज्यादा हो या कम, खर्च करने के मामले में ये सबसे आगे होते हैं। अपने ऊपर भी और दूसरों पर भी धन खर्च करने में ये चूकते नहीं हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

तुला राशि 

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के लोग भौतिक सुखों के प्रति बहुत आकर्षित होते हैं। इनको अच्छे कपड़े, जूते, घड़ियां पहनने का बड़ा शौक होता है। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए ये खूब धन भी खर्च करते हैं। इसके साथ ही दोस्तों के साथ पार्टी करना भी इनको बहुत भाता है। इनकी आमदनी भले ही अठन्नी की हो लेकिन खर्चा ये हमेशा रुपये का करते हैं। इस राशि वालों को महीने के आखिर में आप क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाते देख सकते हैं। हालांकि इनकी ये आदत 30 की उम्र के बाद बदलती है, धीरे-धीरे ये पैसों की अहमियत को समझते हैं और जरूरी चीजों पर ही खर्च करते हैं। हालांकि इनके अंदर बेहतर दिखने का जो गुण होता है उसमें कभी कमी नहीं आती और उम्र बढ़ने के साथ भी अपने पहनावे पर ये धन खर्च करते देखे जाते हैं। अच्छी बात है कि इनके पास खर्च करने के लिए धन हमेशा पर्याप्त मात्रा में होता है और इसके लिए ये मेहनत भी करते हैं। 

धनु राशि 
इस राशि वाले भी खर्च करने में पीछे नहीं रहते। इनको जो चीज पसंद आ जाए और वो इनके बजट के बाहर भी हो, तब भी ये उसे खरीदने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि इनका खर्चा अच्छी चीजों पर भी होता है, धनु राशि के लोग किताबें, धार्मिक सामग्रियां, धार्मिक यात्राओं पर धन खर्च करने वाले माने जाते हैं। इसके साथ ही खुद को बेहतर दिखाने के लिए इस राशि वाले भी कपड़ों पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। वहीं  बहुत अधिक सामाजिक होने के कारण ये अपने दोस्तों और रिश्तेदार पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी को जरूरत हो और इनसे मदद मांग ले तो ये देने में कतराते नहीं हैं। हालांकि इनकी अच्छाई का फायदा उठाकर कई बार लोग इनको पैसे वापस भी नहीं करते। इनको पैसों को मैनेज करने के लिए किसी विश्वासपात्र का होना काफी जरूरी होता है। 

मकर राशि 
राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के लोगों को सहज बुद्धि वाला माना जाता है, लेकिन जब पैसे को बचाने की बात आती है तो इनके सामने दुविधा खड़ी हो जाती है। पैसों को मैनेज करने में ये लोग काफी आलसी हो सकते हैं। एक दिन में ये कई बेवजह की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं, इनके खर्चे भले ही बड़े-बड़े न हों लेकिन छोटे खर्च ही इनका बजट बिगाड़ने के लिए काफी होते हैं। अगर इनके साथ पैसे को मैनेज करने के लिए कोई दूसरा न हो तो ये हमेशा आर्थिक परेशानियों से घिरे रह सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

कैसे होंगे 2021 से 2024 के बीच जन्म लेने वाले बच्चे? जानें क्या कहती है चाइनीज एस्ट्रोलॉजी

क्या इस दोष के कारण मोर मुकुट पहनते थे श्रीकृष्ण? जानें इसके पीछे की 4 मुख्य वजहें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।