1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kajari Teej 2025 Moonrise Time: कजरी तीज का चांद कितने बजे निकलेगा, जान ले चांद की पूजा की विधि

Kajari Teej 2025 Moonrise Time: कजरी तीज का चांद कितने बजे निकलेगा, जान ले चांद की पूजा की विधि

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 12, 2025 08:08 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 09:30 pm IST

Kajari Teej 2025 Puja Muhurat, Moonrise Time: कजरी तीज का त्योहार इस साल 12 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। यहां आप जानेंगे कजरी तीज पूजा का मुहूर्त और चांद निकलने का समय।

kajari teej- India TV Hindi
कजरी तीज पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय Image Source : CANVA

Kajari Teej 2025 Puja Muhurat, Moonrise Time (कजरी तीज पूजा मुहूर्त 2025): कजरी तीज महिलाओं को समर्पित एक बड़ा त्योहार है जो हरतालिका तीज से कुछ दिन पहले आता है। इस दिन महिलाएं दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा की जाती है और फिर रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत के नियम करवाचौथ व्रत की तरह ही होते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन चांद कितने बजे निकलेगा।

कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त 2025 (Kajari Teej Puja Muhurat 2025)

तृतीया तिथि प्रारम्भ 11 अगस्त 2025 को 10:33 AM बजे
तृतीया तिथि समाप्त 12 अगस्त 2025 को 08:40 AM बजे
अभिजित मुहूर्त 11:59 AM से 12:52 PM
गोधूलि मुहूर्त 07:03 PM से 07:25 PM

कजरी तीज पर चांद निकलने का समय (Kajari Teej Moonrise Time 2025)

कजरी तीज के दिन चांद निकलने का समय रात 9 बजे का है।

कजरी तीज का चांद निकलने का समय (Kajari Teej Ka Chand Kab Dikhega)

  • जयपुर में चांद निकलने का समय - 8:49
  • दिल्ली में चांद निकलने का समय - 8:59
  • नोएडा में चांद निकलने का समय - 8:59
  • वाराणसी में चांद निकलने का समय - 8:50
  • कोलकाता में चांद निकलने का समय - 9:05
  • मुंबई में चांद निकलने का समय - 9:04
  • अहमदाबाद में चांद निकलने का समय - 8:59
  • पुणे में चांद निकलने का समय - 8:59
  • भोपाल में चांद निकलने का समय - 8:59

कजरी तीज पर चंद्रमा की पूजा कैसे करें (Kajari Teej Par Chand Ki Puja Kaise Kare)

करवाचौथ की तरह ही कजरी तीज पर भी चांद की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना अनिवार्य माना गया है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा स्त्रियों के स्वभाव और मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है इसलिए कजरी तीज के दिन चंद्र दर्शन पुण्य दायक साबित होता है। इस दिन महिलाएं हाथ में चांदी की अगूंठी या सिक्का और थोड़े अक्षत लेकर चंद्रमा की पूजा करती हैं और जल का अर्घ्य अर्पित करती हैं। चांद को भोग लगाने के बाद अपना व्रत खोल लेती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कजरी तीज की व्रत कथा

कजरी तीज की पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।