1. Hindi News
  2. धर्म
  3. महाशिवरात्रि के दिन इन मूलांक वालों पर बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य से भर जाएगी झोली

महाशिवरात्रि के दिन इन मूलांक वालों पर बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य से भर जाएगी झोली

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 21, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 07:08 pm IST

महाशिवरात्रि का त्योहार तीन मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन मूलांक वालों को शिव कृपा महाशिवरात्रि पर मिलेगी, आइए जानते हैं इनके बारे में।

Mahashivratri 2025- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2025 Image Source : META AI

महाशिवरात्रि का दिन शिव पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। साल 2025 में 26 फरवरी को महाशिरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह त्योहार हर शिव भक्त के लिए बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन शिव भगवान अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो साल 2025 में तीन मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन मूलांक वालों पर भोलेनाथ की कृपा शिवरात्रि पर बरसेगी। 

मूलांक 1 

मूलांक 1 वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहेगा। भगवान शिव की कृपा से आपके कार्यों को सराहना मिलेगी, कोई योजना अटकी हुई है तो वो भी महाशिवरात्रि के बाद पूरी हो सकती है। जिन भी जातकों को जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। ऐसे में इन दिनों में जन्मे सभी लोग शिव जी की कृपा प्राप्त करेंगे। करियर के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें मनचाही जॉब मिल सकती है। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 

मूलांक 2

इस मूलांक वालों पर शिव जी की कृपा हमेशा ही रहती है, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा भगवान शिव के परम भक्त हैं। किसी भी माह में 2, 11, 20 और 29 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वालों को महाशिवरात्रि के बाद अपने लक्ष्य को पाने के लिए नई राह मिलेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और सही फैसले लेंगे। काम के प्रति आपकी निष्ठा बढ़ेगी और एकाग्रता में भी वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। 

मूलांक 8

इस मूलांक के स्वामी शनि भी शिव भक्त है। इस मूलांक वाले लोगों को महादेव की असीम कृपा प्राप्त होगी। आपको मानसिक और शारीरिक परिवर्तन महाशिवरात्रि के बाद देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी इस राशि के जातकों को मिल सकती है। आपके काम करने के तरीके में अच्छे बदलाव आएंगे। अपने व्यक्तित्व में सुधार करने की ओर आप आगे बढ़ेंगे और इसका लाभ भविष्य में आपको होगा। आपको बता दें कि जिन भी लोगों का जन्म किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है उन सब का मूलांक 8 होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Rahu Gochar 2025: राहु 18 साल बाद शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों का सुनहरा समय होगा शुरू

महाशिवरात्रि के बाद अस्त हो जाएंगे शक्तिशाली ग्रह शनि, इन राशियों की बढ़ने वाली है मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।