1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangalwar Upay: मंगलवार के इन उपायों को करने चमेली सा महक उठेगा दांपत्य जीवन, बजरंगबली कर्ज के बोझ से भी दिलाएंगे छुटकारा

Mangalwar Upay: मंगलवार के इन उपायों को करने चमेली सा महक उठेगा दांपत्य जीवन, बजरंगबली कर्ज के बोझ से भी दिलाएंगे छुटकारा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 12, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 06:30 pm IST

Tuesday Remedies: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ इन खास उपायों को भी जरूर आजमाएं। इन उपायों की मदद से आपको कई तकलीफों से मुक्ति मिल सकती है।

Mangalwar Upay- India TV Hindi
Mangalwar Upay Image Source : INDIA TV

Mangalwar Upay:  मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमान जी का पूजा का विधान है। इस दिन बजरंबली की आराधना करने से हर तरह के संकट और बाधा दूर हो जाते हैं। इसके अलावा मंगलार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने हनुमान जी जीवन में चल रही तमाम परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही भक्तों की हर मुराद को पूरी करते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मंगलवार को क्या-क्या करना शुभ और लाभकारी होगा।

1. यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है और घर के सदस्यों को कई परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है, तो रेवती नक्षत्र में घर के बाहर खाली हिस्से में महुआ का पेड़ लगाएं।

2. अगर आपके दाम्पत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दंपत्ति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरन् स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

3. अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो आज के दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।

4. अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप आज मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकायेंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जाएगा

5. अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं, तो इसके लिए रेवती नक्षत्र के दौरान स्नान करने के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। उस लाल कपड़े को नारियल के ऊपर लपेटकर, 21 बार कलावे से बांध दें। अब नारियल को अपने ऊपर से 7 बार, वारकर घर में पूजा वाले स्थान पर रख दें और संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करें । फिर भगवान से प्रार्थना करते हुए मंदिर में रखें नारियल को लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

6. यदि आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है, तो रेवती नक्षत्र में हनुमानजी को प्रणाम करके, उनके पैर से सिंदूर लेकर अपने बच्चे को तिलक करें। इसके बाद अपने बच्चे के पास बैठकर हनुमान चलीसा का पाठ करें। अगर आपका बच्चा बड़ा है तो उससे हनुमान चालीसा पढ़ने को कहें। 

7. हर कोई चाहता है कि उसके व्यापार की बिक्री बढ़ जाए और बिजनेस में अधिक से अधिक धन लाभ हो। इसके लिए रेवती नक्षत्र में लाल चंदन, लाल फूल और रोली लेकर, एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और आने वाले एक सप्ताह के लिए मंदिर में रख दें। एक सप्ताह बाद कपड़े की पोटली में से तीनों चीजों को निकालकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें और उस लाल कपड़े को अपने पास संभालकर रख लें।

8. यदि आपके दाम्पत्य जीवन में बहुत-सी समस्याओं ने अपनी जगह बना रखी है या फिर लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो रेवती नक्षत्र में महुआ के पेड़ से एक कलम के बराबर लकड़ी लेकर आएं और उस लकड़ी से सिंदूर लेकर, नारियल के ऊपर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं । साथ ही अगर संभव हो तो मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

9. यदि लाख प्रयासों के बावजूद भी आपका सोचा हुआ काम समय रहते पूरा नहीं होता तो रेवती नक्षत्र में हनुमान जी के मंदिर जाकर सिंदूर का टीका लगाएं और अपने हाथ की कलाई पर लाल धागा बांध लें।

10. अगर आप अनावश्यक खर्चों से परेशान रहते हैं तो रेवती नक्षत्र में महुआ के पेड़ का बांदा घर लाकर, लाल कपड़े में लपेटकर मंदिर में रख दें। आपको धीरे-धीरे करके फायदा देखने को मिलेगा।

11. यदि कुछ समय बाद आप अपने आपको किसी न किसी आर्थिक समस्या से घिरा पाते हैं या आपके हाथ से कई बार धनलाभ के अच्छे अवसर निकल जाते हैं तो रेवती नक्षत्र में मूंगे की माला से हनुमान जी का मंत्र जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ हं हनुमनते नमः'।

(इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा आषाढ़ मास का पहला प्रदोष व्रत, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

Bakrid 2023: बकरीद कब मनाई जाएगी? क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी, जानें डेट, इतिहास और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।