1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 7 जुलाई को बुध कर रहे अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, करियर और शिक्षा में इन 4 राशियों को मिलेगी चुनौतियां

7 जुलाई को बुध कर रहे अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, करियर और शिक्षा में इन 4 राशियों को मिलेगी चुनौतियां

 Published : Jul 05, 2025 12:24 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 02:51 pm IST

बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, ऐसे में बुध गोचर का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ता है बस किसी पर अनुकूल तो किसी पर प्रतिकूल प्रभाव दिखता है।

बुध गोचर- India TV Hindi
बुध गोचर Image Source : INDIA TV

ग्रहों के प्रिंस यानी राजकुमार कहे जाने वाले बुध अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, इस बार बुध अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि बुध की चाल का असर लोगों की बुद्धि, स्किन, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 7 जुलाई को अश्लेषा नक्षत्र में बुध प्रवेश करने जा रहे हैं। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध और कर्क हैं। ऐसे में बुध का यह गोचर कई राशियों के जीवन में चुनौती लाने जा रही हैं।

इन राशियों के जीवन में आएंगे चुनौतियां

मेष राशि

बुध ग्रह के इस बदलाव से मेष राशि के जातकों को परेशानी आ सकती है। इन जातकों की पढ़ाई के दौरान एकाग्रता भंग हो सकती है। साथ ही भाई-बहनों में मनमुटाव भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ जातकों को कान और आंख से जुड़ी समस्या भी आ सकती है।

कर्क राशि

बुध के अश्लेषा नक्षत्र में आने के इन राशि के जातकों को गंभीर परेशानी देखने को मिल सकती है। इन जातकों को धन की हानि तो होगी ही साथ ही सामाजिक स्तर पर मानहानि की भी संभावना है। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। करियर में चुनौती आ सकती है, ऐसे में जोखिम न उठाएं। ग्रह के बदलाव के मद्देनजर धनहानि होगी। साथ ही सेहत से जुड़ी समस्या भी आ सकती है।

मकर राशि

इस राशि के जातक को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। ग्रह की चाल के कारण आप शत्रुओं से घिर सकते हैं, ऐसे में शत्रुओं से बचें। अपनी बातें दूसरों से साझा न करें। गलत संगति से बचें। इस दौरान आपकी मानसिक शांति खो सकती है और आपका मन अशांत रह सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

आज खत्म हो रही जगन्नाथ यात्रा, अब घर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; जानें क्या है 'बाहुड़ा'
सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश, जान लें किन राशियों को होगा लाभ और किसकी जिंदगी में आएंगी चुनौतियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।