1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vaidhriti Yog 2026: मेष संक्रांति पर बन रहा अशुभ योग, वैधृति योग मचाएगा भारी तबाही, इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

Vaidhriti Yog 2026: मेष संक्रांति पर बन रहा अशुभ योग, वैधृति योग मचाएगा भारी तबाही, इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Apr 08, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 11:15 pm IST

Vaidhriti Yog 2026: मेष संक्रांति पर वैधृति योग बनने से कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मेष संक्रांति के दिन बन रहे वैधृति योग का अशुभ प्रभाव 3 राशियों पर पड़ेगा है। जानिए उन्हें किन सावधानियों की जरूरत है और कुछ सरल उपाय भी दिए गए हैं जो इस योग के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं।

वैधृति योग 2026 किन राशियों के लिए अशुभ- India TV Hindi
वैधृति योग 2026 किन राशियों के लिए अशुभ Image Source : PEXELS

Vaidhriti Yog 2026: मेष संक्रांति पर इस बार कुछ राशियों को अलर्ट रहने की जरूरत है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ चंद्रमा की उल्टी स्थिति से वैधृति योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है, जिसके प्रभाव से जीवन में तनाव और चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस योग का प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन खासकर 3 राशियों के लिए चुनौतियां अधिक दिखाई दे रही हैं। जानें किन राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। 

वैधृति योग

वैधृति योग अचानक घटनाओं, अनजाने विवाद और अप्रत्याशित परिस्थितियों को जन्म देता है। यह विशेष रूप से मानसिक तनाव, आर्थिक दिक्कत और संबंधों में खटास ला सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय अपने व्यवहार और वित्तीय मामलों में संयम बनाए रखना चाहिए। 

मेष राशि:

आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। अचानक खर्च या धन हानि की संभावना बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ी कोई समस्या आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, खासकर सिरदर्द, थकान या अनिद्रा जैसी परेशानियों से बचें। छोटे झगड़े और गलतफहमी की स्थितियों से संभलकर रहें।

कर्क राशि:

कर्क राशि वाले इस समय में पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शॉर्टकट से धन कमाने की कोशिश उल्टा असर कर सकती है। पैसा बचा पाने की संभावनाएं मुश्किल हैं, लेकिन कोशिशि करना बंद न करें। दांपत्य जीवन में भी असहमतियां और तनाव दिख सकते हैं। इस दौरान चोट या दुर्घटना से सतर्क रहें और अपने काम में धैर्य बनाए रखें।

धनु राशि:

धनु राशि वालों आपके लिए करियर और वित्तीय मामलों में बाधाएं आ सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे मन विचलित रहेगा। नई योजनाएं या निवेश उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो सकते। परिवार और माता-पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। खुद में मगन रहने से बात बिगड़ सकती है, इस समय दूसरों की बातों पर ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा आपकी सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है।

सावधानी और उपाय

वैधृति योग के प्रभाव को कम करने के लिए मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। गंगाजल या दूध का प्रयोग लाभकारी है। 'ॐ नमः शिवाय' या 'महामृत्युंजय मंत्र' का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। अगर 14 अप्रैल मंगलवार को पड़ता है, तो हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद है। पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना भी सुरक्षा और कल्याण लाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: धन, सफलता और नजर दोष से सुरक्षा चाहिए, तो वैशाख भैरव अष्टमी पर कर लें ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा परिणाम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।