1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार अच्छे दिनों के आने से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार अच्छे दिनों के आने से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 22, 2025 08:16 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 08:16 pm IST

Neem Karoli Baba Quotes: नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को अच्छे दिनों का संकेत इन घटनाओं के जरिए मिल जाता है। तो यहां जानिए वो कौनसे शुभ संकेत है।

नीम करोली बाबा- India TV Hindi
नीम करोली बाबा Image Source : FILE IMAGE

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक ऐसे संत थे जिनके भक्त न केवल भारतीय बल्कि विदेशी भी हैं। नीम करोली बाबा के दर पर आम जनता से लेकर राजनेता और तमाम बड़ी हस्तियां माथा टेकने आ चुकी हैं। नीम करोली बाबा को भक्तगण हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उनके चमत्कारों की कहानियां आज हर जगह फैली हुई हैं। बाबा का आश्रम कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। नीम करोली बाबा को भक्तगण हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उनके चमत्कारों की कहानियां आज हर जगह फैली हुई हैं। नीम करोली बाबा ने ऐसे कई शुभ संकेतों और घटनाओं के बारे में बताया है जो व्यक्ति को अच्छे दिनों के आने का संकेत देती है।

साधु-संत के दर्शन होना 

अगर आपको अचानक ही साधु-संत के दर्शन या मुलाकात हो जाए तो समझिए आपकी किस्मत पलटने वाली है। साधु-संत के दर्शन करना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। 

पितरों के दर्शन 

नीम करोली बाबा के मुताबिक, सपने में पितरों का आना एक शुभ संकेत होता है। खासतौर से अगर सपने में पूर्वज आशीर्वाद दे रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में उनकी कृपा बरसने वाली है। बता दें कि पितृ का आशीर्वाद जिनके जीवन पर रहता है उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। 

पूजा के दौरान रोना आना 

अगर पूजा के दौरान आपके आंखों से आंसू आ रहा है या आप भावुक हो रहे हैं तो ये भी शुभ संकेत होता है। पूजा के समय रोना आने का मतलब है कि जल्द ही आपके घर-परिवार पर भगवान की अपार कृपा बरसने वाली है। 

मन का संकेत

नीम करोली बाबा के अनुसार, अगर आपके मन में कई बातों को लेकर उलझन चल रही है और अचानक ही आपको उसका सही मार्ग मिलने लगा है तो यह एक ईश्वरीय संकेत माना जाता है। 

पशु-पक्षी का आना

नीम करोली बाबा के मुताबिक, अगर हर रोज आपके घर पशु-पक्षी आ रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपका समय बदलने वाला है। पशु-पक्षियों का घर आना शुभ संकेत होता है। घर पर दैवीय शक्तियों की कृपा बनी रहेगी और परिवार में खुशहाली, समृद्धि बनी रहेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Kharmas 2025 End Date: खरमास कब खत्म होगा? जानें किस दिन से शुरू होंगे विवाह और अन्य मांगलिक कार्य

Surya Grahan: ग्रहण के दिन जरूर करें सूर्य के मूलमंत्र का जप, करियर में छुएंगे ऊंचाइयां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।