1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astro Tips: भूलकर भी नुकीली चीजों को दान नहीं करें, वरना भंग हो जाएगी घर-परिवार की शांति

Astro Tips: भूलकर भी नुकीली चीजों को दान नहीं करें, वरना भंग हो जाएगी घर-परिवार की शांति

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 25, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Jul 25, 2023 06:43 pm IST

Daan Niyam: अक्सर हम बिना सोच-समझें कोई भी चीज का दान कर देते हैं। लेकिन कई ऐसी चीजों है जिन्हें दान करने से आप परेशानी में फंस सकते हैं। तो आइए आज ज्योतिषि चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

Daan Niyam- India TV Hindi
Daan Niyam Image Source : INDIA TV

Astro Tips:  जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को दान देना बहुत शुभ माना जाता है। दान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और कई लाभ भी मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति द्वारा किए गए दान का फल इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। लेकिन कई बार कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति को उस चीज का लाभ नहीं मिलता बल्कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ता है। यानि कि कुछ चीजों को दान करने से न तो दान करने वाले व्यक्ति को लाभ होता है और न ही जिसे दान दिया जाता है।

ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला की सलाह के अनुसार चाकू, कैंची और तलवार आदि जैसी धारदार वस्तुएं भी कभी दान नहीं करनी चाहिए, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करना हानिकारक बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नुकीली वस्तुएं दान करने से परिवार की सुख-शांति भंग होती है, इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने और रिश्ते खराब होने की संभावना रहती है।

इन चीजों का दान आपको बना सकता है पाई-पाई का मोहताज

  1.  बासी या खराब भोजन कभी किसी गरीब का दान में न दें। ऐसा करने से आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खराब भोजन का दान आपके घर में बीमारी ला सकता है।
  2. हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। तो झाड़ू का दान करने से आपके घर में आर्थिक संकट के बादल छा सकते हैं। 
  3.  प्लास्टिक, स्टील, कांच और एल्युमिनियम से बने बर्तनों का दान बिल्कुल भी न करें। इन बर्तनों को दान में देने से आपके कारोबार में घाटा हो सकता है। साथ ही परिवार की सुख-शांति छिन सकती है।
  4. इस्तेमाल किया हुआ या खराब तेल का दान न करें। वरना आपको शनिदेन का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
  5. कभी भी पहने गए या फटे हुए कपड़े किसी पंडित या महात्मा को दान में न दें। ऐसा करना शुभ नहीं होता है। हालांकि कोई जरूरतमंद है तो उसे पुराना या इस्तेमाल किया कपड़ा दान में दिया जा सकता है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

मंगलवार को उधार देना चाहिए या नहीं? रखें इन बातों का ख्याल, वरना हो जाएंगे कंगाल!

Almirah Direction: घर की इस दिशा में रखें अलमारी, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, परिवार हमेशा रहेगा समृद्ध

मंदिर में कितनी परिक्रमा लगाना होता है फलदायी? यहां जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।