1. Hindi News
  2. धर्म
  3. New Year 2024: नए साल 2024 की शुरुआत में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो जान लें ये 12 शुभ मुहूर्त

New Year 2024: नए साल 2024 की शुरुआत में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो जान लें ये 12 शुभ मुहूर्त

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Dec 26, 2023 01:58 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 02:06 pm IST

अब कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। 2023 को अलविदा करने के बाद साल 2024 लग जाएगा। यदि आप नए साल पर वाहन खरीदना चाहते हैं तो 2024 के पहले महीने जनवरी में हिंदू पंचांग के अनुसार क्या शुभ मुहूर्त बन रहे हैं आइए जानते हैं।

Vehicle Purchase Muhurat January 2024 - India TV Hindi
Vehicle Purchase Muhurat January 2024 Image Source : INDIA TV

New Year 2024: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करना हो तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। यदि आप कोई नया कार्य करते हैं तो उसको मुहूर्त के अनुसार करना ज्यादा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी कार्य को शुभ मुहूर्त के अंतराल में कर लिया जाए। तो वह कार्य ज्यादातर सफल ही होता है और उस काम में किसी भी प्रकार की परेशानी या बाधा उत्पन्न नहीं होती है।

यदि आप साल 2024 में नए वाहन को खरीदने के विचार में हैं तो आपके लिए साल 2024 के पहले महीने जनवरी में हिंदू पंचांग के अनुसार कौन-कौन सा शुभ मुहूर्त बन रहा है आइए जानते हैं।

नोट करें साल 2024 में नया वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

इस बार साल 2024 के लगते ही पहले महीने जनवरी में नया वाहन खरीदने के लिए हिंदू पंचांग के अनुसार कुल 12 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 

मुहूर्त इस प्रकार सेः  

3 जनवरी 2024 दिन बुधवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 48 मिनट से लेकर 4 जनवरी 2024 दिन गुरुवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक।

तिथि- अष्टमी और नक्षत्र- हस्त

4 जनवरी 2024 दिन गुरुवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 15 मिनट से रात्रि 10 बजकर 4 मिनट तक।

तिथि- अष्टमी और नक्षत्र- हस्त, चित्रा

7 जनवरी 2024 दिन रविवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- रात्रि 10 बजकर 08 मिनट से 8 जनवरी दिन सोमवार देर रात्रि 12 बजकर 46 मिनट तक।
तिथि- एकादशी और नक्षत्र- अनुराधा

14 जनवरी 2024 दिन रविवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक।
तिथि- चतुर्थी, तृतीया और नक्षत्र- धनिष्ठा

15 जनवरी 2024 दिन सोमवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक।
तिथि- पंचमी और नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद, शतभिषा

17 जनवरी 2024 दिन बुधवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- रात्रि 10 बजकर 6 मिनट से 18 जनवरी दिन गुरुवार की देर रात्रि 3 बजकर 33 मिनट तक।
तिथि- अष्टमी और नक्षत्र- रेवती

21 जनवरी 2024 दिन रविवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 41 मिनट से शाम 7 बजकर 26 मिनट तक।
तिथि- एकादशी और नक्षत्र- रोहणी

22 जनवरी 2024 दिन सोमवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 51 मिनट से 23 जनवरी दिन मंगलवार सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक।
तिथि- त्रयोदशी और नक्षत्र- मृगशिरा

24 जनवरी 2024 दिन बुधवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- रात्रि 9 बजकर 49 मिनट से 25 जनवरी दिन गुरुवार सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक।
तिथि- पूर्णिमा  पुनर्वसु और नक्षत्र- पुनर्वसु

25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 13 मिनट से 26 जनवरी दिन शुक्रवार सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक।
तिथि- पूर्णिमा और नक्षत्र- पुनर्वसु, पुष्य

26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक।
तिथि- प्रतिपदा और नक्षत्र- पुष्य

31 जनवरी 2024 दिन बुधवार

वाहन खरीदने का शुभ का मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 1 फरवरी दिन गुरुवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक।
तिथि- पंचमी, षष्ठी और नक्षत्र- हस्त, चित्रा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

New Year 2024: खरमास खत्म होते ही साल 2024 के पहले महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें विवाह का शुभ मुहूर्त

Virgo Horoscope 2024: साल 2024 में कन्या राशि वालों की रहेगी चांदी ही चांदी, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।