1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shadi Ke Upay: बार-बार शादी में आ रहीं रुकावटें, नहीं हो रहा रिश्ता? बाएं हाथ पर लिख लें ये एक अंक, कैसे और कब यहां जानिए

Shadi Ke Upay: बार-बार शादी में आ रहीं रुकावटें, नहीं हो रहा रिश्ता? बाएं हाथ पर लिख लें ये एक अंक, कैसे और कब यहां जानिए

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 03, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 12:30 pm IST

Shadi ke Upay: अंकशास्त्र में अंक 6 को प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों की मधुरता का प्रतीक कहा है। शुक्र ग्रह से जुड़ा यह अंक व्यक्ति के जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ाता है। शादी में बार-बार अड़चन आ रही या रिश्ता पक्का नहीं हो रहा, तो यह अंक लिखने से शुभ समाचार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Number Numerology- India TV Hindi
शादी के लिए लकी नंबर Image Source : FREEPIK

Numerology Remedies for Marriage: अगर आप शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कहीं बात नहीं बन रही है तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है कि आखिर क्या वजह हो सकती है। कई बार जीवन में ऐसा समय आता है, जब रिश्ते बनते-बनते टूट जाते हैं या शादी में कोई न कोई रुकावट आ जाती है। ऐसे में व्यक्ति खुद को असहाय महसूस करता है। हालांकि, अंकशास्त्र (Numerology) में शादी से जुड़े उपाय बताए गए हैं, ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, एक छोटा-सा उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप शुक्रवार के दिन अपनी बाईं हथेली पर एक उपाय कर लें, तो यह आपके विवाह के योग को मजबूत बना सकता है। चलिए जानते हैं यह उपाय कब और कैसे करना है। 

Numerology Remedies for Marriage: शादी में रुकावट दूर करने का आसान उपाय

न्यूमेरोलॉजी केवल अंकों का खेल नहीं, यह आपके विश्वास और सोच की शक्ति पर भी निर्भर करता है। अंकशास्त्र के अनुसार, शुक्रवार को बाईं हथेली पर अंक 6 लिखें। जिन लोगों की शादी लंबे समय से रुक रही हो या रिश्ता तय होकर टूट जाता हो, उनके लिए यह उपाय लाभदायक माना गया है।  ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह उपाय तब सबसे असरदार होता है, जब इसे पूरे विश्वास के साथ किया जाए। जब आप किसी उपाय को भरोसे के साथ अपनाते हैं, तो यूनिवर्स भी आपके साथ काम करने लगता है।

Numerology Remedies for Marriage: अंक 6 कब और कैसे लिखें?

शुक्रवार का दिन इस उपाय के लिए सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। सुबह स्नान के बाद गुलाबी, सुनहरे या लाल रंग की कलम से बाएं हाथ के अंगूठे के नीचे के हिस्से पर अंक 6 लिखें। इसे हर शुक्रवार के दिन ही करें और दिनभर में कई बार इस अंक को देखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह की शक्ति सक्रिय होती है और विवाह के योग जल्दी बनते हैं।

Numerology Remedies for Marriage: अंक 6 का असर और महत्व

न्यूमेरोलॉजी में अंक 6 को प्रेम, संतुलन, आकर्षण और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। यह शुक्र ग्रह का अंक है जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां और सौंदर्य बढ़ाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, वे संबंधों में संतुष्ट और प्रसन्न रहते हैं। कमजोर शुक्र के कारण रिश्तों में दूरी और अस्थिरता आती है। इसलिए अंक 6 को एक्टिव करना बेहद शुभ माना गया है।

शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद या चमकीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। साथ ही दूध, दही, पनीर और सफेद मिठाई का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जब भी आप अपनी हथेली पर अंक 6 लिखें, यह भावना रखें, 'मेरे जीवन में सही रिश्ता आने वाला है।' यही पॉजिटिव सोच आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  Ruchak Rajyog Rashifal: 2025 के अंत में इन 3 राशियों के बदल रहे सितारे; मंगल का राजयोग दिलाएगा पैसा, मान-सम्मान और सफलता

Lucky Gemstones: सौभाग्य और सफलता की चाबी हैं ये 3 रत्न, पहनने वाले को कभी नहीं होती पैसों की कमी, बस एक बात का रखना होगा ध्यान

मोबाइल-गाड़ी के नंबर में इन डिजिट्स को दोहराना पड़ सकता है भारी, बनते हैं दुर्घटना और आर्थिक नुकसान की वजह!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।