1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchang 10 June 2026: बुधवार को रहेगा सौभाग्य योग और रेवती नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Panchang 10 June 2026: बुधवार को रहेगा सौभाग्य योग और रेवती नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 09, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 03:40 pm IST

10 June 2026 Ka Panchang: बुधवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 3 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 10 जून का पंचांग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

बुधवार का पंचांग- India TV Hindi
बुधवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Panchang 10 June 2026: 9 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि बुधवार का दिन है। दशमी तिथि बुधवार को रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 10 जून को  पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 3 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही बुधवार को सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा 10 जून को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक प्रथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सौभाग्य योग रहेगा 

यह योग सदा मंगल करने वाला होता है। नाम के अनुरूप ही यह भाग्य को बढ़ाने वाला है। इस योग में की गई शादी से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है, इसीलिए इसे मंगल दायक योग भी कहते हैं। लोग मुहूर्त तो निकलवा लेते हैं परंतु सही योग के समय में प्रणय सूत्र में नहीं बंध पाते। अत: सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए सौभाग्य योग में ही विवाह के बंधन में बंधने की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

रेवती नक्षत्र

आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रेवती नक्षत्र को अंतिम नक्षत्र माना जाता है। रेवती नक्षत्र का अर्थ है- कुछ तारों को मिलकर बनी एक आकृति। कहते हैं रेवती नक्षत्र 32 तारों का समूह है, जिसका अर्थ है- धनवान या धनी। इस नक्षत्र को धन संपदा की प्राप्ति और एक अच्छे सुखी जीवन के साथ जोड़ कर देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पानी में तैरती हुई मछली को रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिंह माना जाता है, रेवती नक्षत्र की राशि मीन है और मीन राशि के स्वामी गुरु हैं जबकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं।

10 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि- 10 जून 2026 को  रात 12 बजकर 58 मिनट तक
  • सौभाग्य योग- 10 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा
  • उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र- 10 जून 2026 को सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा।
  • प्रथ्वी लोक की भद्रा- 10 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:21 - 02:05 PM
  • मुंबई- दोपहर 12:38 - 02:17 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:22 - 02:08 PM
  • लखनऊ- दोपहर 12:06 - 01:49 PM
  • भोपाल- दोपहर 12:20 - 02:01 PM
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:36 - 01:17 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:39 - 02:20 PM
  • चेन्नई- दोपहर 12:08 - 01:45 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 5:21 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 7: 18 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष कुंडली में है इसका पता कैसे चलता है? यह कितने वर्ष तक रहता है, जानिए लक्षण और उपाय

Shukra Gochar 2026: शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में शुरू होगा उथल-पुथल, तनाव और पैसों की तंगी से रहेंगे परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।